विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदलेगी चंदौली की औद्योगिक तस्वीर, बनेगा मल्टीपरपज हब और प्लेज पार्क; हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Published: Fri, 27 Nov 2026 12:23 PM (IST)

चंदौली में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मल्टीपरपज औद्योगिक हब और प्लेज पार्क की योजना बनाई गई है। इसका उद्देश्य निवेश आकर्षित करना, हजारों युवाओं के लिए रोजगार सृजित करना और जिले की आर्थिक पहचान विकसित करना है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. चंदौली में मल्टीपरपज औद्योगिक हब और प्लेज पार्क की योजना।

  2. निवेश आकर्षित कर हजारों युवाओं के लिए रोजगार सृजन का लक्ष्य।

  3. बेहतर कनेक्टिविटी, कृषि आधारित उद्योगों की व्यापक संभावनाएं मौजूद।

जागरण संवाददाता, चंदौली। जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मल्टीपरपज औद्योगिक हब और प्लेज पार्क की योजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बेहतर सड़क और रेल कनेक्टिविटी के बावजूद अब तक बड़े उद्योगों की स्थापना नहीं होने से जिले की औद्योगिक पहचान विकसित नहीं हो सकी है। ऐसे में औद्योगिक हब और प्लेज पार्क के जरिए निवेश को आकर्षित करने की तैयारी है।

जिले में अब तक करीब 80 उद्योग स्थापित हो चुके हैं तो नौगढ़ में 135 हजार करोड़ का कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का संचालन शुरू हो गया है। इसके माध्यम से हजारों की संख्या में बेरोजगारों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

प्रस्तुत है पड़ताल करती रिपोर्ट

जिले की भौगोलिक स्थिति उद्योगों की स्थापना के लिहाज से महत्वपूर्ण है। पूर्वांचल, बिहार और झारखंड के साथ बेहतर संपर्क होने के अलावा वाराणसी और औद्योगिक नगर मुगलसराय की निकटता भी निवेशकों के लिए अवसर उपलब्ध कराती है। भारतमाला परियोजना, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ाव, रिंग रोड और राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार ने माल ढुलाई और परिवहन को सुगम बनाया है। इसके बावजूद जिले में बड़े औद्योगिक निवेश का अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका है।

नौबतपुर में मल्टीपरपज औद्योगिक हब विकसित होने से अलग-अलग क्षेत्रों के उद्यमियों को एक ही स्थान पर औद्योगिक भूखंड और जरूरी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की संभावना है। वहीं चंदाईत में प्लेज पार्क के माध्यम से वस्त्र उद्योग से जुड़ी इकाइयों को प्रोत्साहन देने की योजना है। इसमें 10 से अधिक बड़ी इकाई स्थापित किए जाएंगे। इससे उत्पादन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन की गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। कृषि प्रधान जिला है।

यहां धान का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। ऐसे में राइस मिल, खाद्य प्रसंस्करण, चावल की पैकेजिंग, भंडारण और कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना की व्यापक संभावनाएं हैं। औद्योगिक हब में ऐसी इकाइयों को जगह मिलने से किसानों को उपज का स्थानीय बाजार और युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

जिले में सबसे बड़ी समस्या भूमि है। किसान अपनी भूमि नहीं देना चाहते हैं। हजारों करोड़ का एक प्रोजेक्ट वापस हो गया है। इसके बाद भी नौबतपुर में औद्योगिक हब बनाने की योजना है। इसके माध्यम से एक ही छत के नीचे उद्योग के साथ ही साथ अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इससे रोजगार के साथ ही साथ जनपद का आर्थिक विकास होगा।- सुशील सिंह, विधायक सैयदराजा।

पीडीडीयू नगर के रामनगर में फेज वन एवं फेज दो के तहत 300 से अधिक उद्योग स्थापित हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर के माध्यम से भी कई उद्योग स्थापित हुए हैं। सरकार की ओर से उद्यमियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण से उ्रद्योग को और बढ़ावा मिलेगा।- रमेश जायसवाल, विधायक पीडीडीयू नगर।

जिले में भारत माला, विंध्य एक्सप्रेस वे निर्माण से उद्योग विकसित होंगे। बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ प्रदेश की सीमा होने के कारण उद्यमियों को कच्चा माल भी आसानी से मिल जाएगा। नौगढ़ में कंप्रेस्ड बायोगैस संचालित होने लगा है। मूसाखाड़ में भी पावर प्लांट निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। इससे रोजगार के साथ ही साथ आर्थिक विकास को गति मिलेगी।- कैलाश आचार्य, विधायक चकिया

नौबतपुर में मल्टीपरपज औद्योगिक हब के निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है। शासन की ओर से इसके निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इसमें उद्योग के अलावा अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान स्थापित किए जाएंगे। एक ही छत के नीचे सब कुछ मिलेगा। इससे रोजगार सृजन के साथ ही साथ जिले की आर्थिक विकास को गति मिलेगी।- आर-जगत साई, मुख्य विकास अधिकारी

यह भी पढ़ें- चंदौली में मातम में बदलीं शादी की खुशियां, बरात स्वागत की तैयारी कर रहे युवक की म्यूजिक सिस्टम के नीचे दबकर हुई मौत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।