चंदौली में डीसीएम में फंसे चालक को निकालने गए ग्रामीणों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, दो लोगों की मौत
चंदौली के बगहीं में एक भीषण सड़क हादसे में डीसीएम चालक को बचाने गए दो ग्रामीणों की डंपर की चपेट ...और पढ़ें

सड़क हादसे में दो की मौत।
HighLights
डीसीएम चालक को निकालने गए दो ग्रामीणों की मौत।
तेज रफ्तार डंपर ने बचाव कार्य कर रहे लोगों को रौंदा।
हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, चंदौली। बगहीं के समीप शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में डीसीएम में फंसे चालक को निकलने गए दो ग्रामीणों को डंपर रौंदते हुए डिवाइडर से टकरा गया।
इस दौरान नौबतपुर निवासी 35 वर्षीय सरोज सेठ और बिहार के खजूरा निवासी तबरेज अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो चालक सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बगहीं के समीप सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था।
इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर के बाद डीसीएम का चालक केबिन में फंस गया। मौके पर मौजूद लोग उसे बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे।
इसी बीच पीछे से तेज गति में आ रहा डंपर ने बचाव कार्य में जुटे लोगों को रौंद दिया और पहले से क्षतिग्रस्त डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे में अफरा-तफरी मच गई।
डीसीएम और डंपर के चालक को किसी तरह से बाहर निकाला गया। इस दौरान बचाव कार्य में लगे जहां दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य ग्रामीण घायल हो गए। मौके पर पहुंची घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें- मिट्टी की खुशबू से महकेगी दीपावली! लखनऊ में कई पीढ़ियों से आशियाना रोशन कर रहा प्रजापति परिवार