चंदौली में समय पर बीज नहीं उठाया तो चयन होगा निरस्त, नए किसानों को मिलेगा अवसर
चंदौली में रबी अभियान के तहत किसानों को आवंटित बीज तीन दिन में उठाने को कहा गया है। कृषि अधिकारी ने चेतावनी दी है कि समय पर बीज न उठाने पर बुकिंग रद कर नए किसानों को अवसर दिया जाएगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।
HighLights
चंदौली में किसानों को बीज उठाने के लिए तीन दिन का समय।
समय पर बीज न उठाने पर बुकिंग रद कर दी जाएगी।
रद्द हुई बुकिंग का लाभ नए किसानों को दिया जाएगा।
जागरण संवाददाता, चंदौली। रबी अभियान के तहत जिले के राजकीय कृषि बीज गोदामों से बीज वितरण को लेकर जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने सख्त रुख अख्तियार किया है। बुकिंग कराने वाले किसानों को तीन दिन का समय दिया है।
चेताया है कि बार-बार अपील करने के बाद भी किसान गोदामों से बीज का उठान नहीं कर रहे हैं। नए किसान गोदामों से लौट रहे हैं। बुकिंग कराने वाले किसान यदि तीन दिन के अंदर गोदामों से उठान नहीं कर रहे हैं तो उनका चयन निरस्त कर दिया जाएगा। इसका लाभ नए किसानों को दे दिया जाएगा।
बताया कि कृषि विभाग की ओर से 9849 क्विंटल गेहूं, चना 246.08 क्विंटल, मटर पांच क्विंटल, मसूर 116.96 क्विंटल और सरसों छह क्विंटल बीज की बुकिंग के लिए आवंटित किया था। किसानों की ओर से शत-प्रतिशत बुकिंग कराई थी।
उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि 26 नवंबर तक 9624 के सापेक्ष 5800 क्विंटल गेहूं, 246.08 के सापेक्ष 246.08 क्विंटल चना आदि का वितरण किया जा चुका है। कई ऐसे किसान गोदाम पहुंच रहे हैं, जिनकी बुकिंग नहीं हुई और उन्हें बीज नहीं मिल पा रहा। विभागीय कर्मचारियों के फोन के बाद भी बुकिंग कराने वाले किसान गंभीर नहीं हैं।