विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो करोड़ का डीजल पी चुका 308 पहियों वाला मेगा ट्रक, एक दिन में 12 किमी का सफर कर रहा मल्टी-एक्सल ट्रेलर

Published: Sat, 26 Sep 2026 08:10 PM (IST)

ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से उत्तर प्रदेश की चीनी मिल के लिए 200 टन वजनी शुगर मिल वेसल ले जा ...और पढ़ें

चंदौली में रेवसा के पास खड़ा 308 पहियों वाला मल्टी-एक्सल ट्रेलर ट्रक। जागरण

चंदौली में रेवसा के पास खड़ा 308 पहियों वाला मल्टी-एक्सल ट्रेलर ट्रक। जागरण

HighLights

  1. 308 पहियों वाला ट्रक 200 टन वेसल ले जा रहा।

  2. चंदौली में रिंग रोड पर रोका गया विशालकाय ट्रेलर।

  3. प्रतिदिन 10-12 किमी चलता, दो करोड़ का डीजल खर्च।

जागरण संवाददाता, चंदौली। ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से उत्तर प्रदेश (बलरामपुर/लखीमपुर खीरी) की चीनी मिल के लिए 200 टन वजनी शुगर मिल वेसल (वैक्यूम ब्यालर) लेकर जा रहा 308 पहियों वाला विशालकाय मल्टी-एक्सल ट्रेलर ट्रक रेवसा के पास रिंग रोड पर रोका गया है। इसे पार कराने के लिए पूरी टीम लगी है। मिट्टी आदि डालकर रास्ता बनाया जा रहा है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह ट्रक रविवार को रवाना होगा। रिंग रोड को पार कराने के बाद यह ट्रक डाफी होते हुए राजातालाब तक जाएगा। यहां से गाजीपुर रूट पकड़कर बलरामपुर के लिए रवाना होगा। यातायात निरीक्षक सुरेंद्र यादव ने बताया कि अभी रिंग रोड को पार कराने के लिए कंपनी के लोग लगे हैं।

रोजाना केवल 10 से 12 किलोमीटर की दूरी हो रही तय

बेल्जियम से समुद्री मार्ग द्वारा ओडिशा लाया गया था। भारी वजन को सड़क पर संतुलित करने के लिए इसमें 308 पहिए (टायर) लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि अत्यधिक वजन के कारण यह महाट्रक रोजाना केवल 10 से 12 किलोमीटर की ही दूरी तय कर पा रहा है।

चालक ने बताया कि अब तक दो करोड़ का डीजल खर्च किया जा चुका है। इसके साथ दो अलग-अलग क्रेन भी चल रहे हैं। दो ट्रेलर भी हैं जो विशालकाय मल्टी एक्सल को अलग-अलग समय पर खींचने के काम में लगाए जाते हैं। साथ में 64 से अधिक कर्मचारी भी चल रहे हैं।

वाहन को निकालने के लिए पुलिस, एनएचएआई और अन्य विभागों की टीम पहले से रूट का निरीक्षण कर रही है। कटसीला सहित अन्य स्थानों पर फुटओवर ब्रिज खोलकर महाट्रक को आगे बढ़ाया गया।

यह भी पढ़ें- डाफी टोल प्लाजा ने फंसाया, अब रिंग रोड से वाराणसी होते हुए राजातालाब हाईवे पर जाएगा महाट्रक

यह भी पढ़ें- 308 पहिये और 200 टन वजन... बेल्जियम से आए विशालकाय वेसल को लेकर आज बनारस पहुंचेगा मेगा ट्रक