Move to Jagran APP

पूर्व मध्य रेल के ई-कैलेंडर में पीडीडीयू मंडल की उपलब्धियां

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) पूर्व मध्य रेल के ई-कैलेंडर में पंडित दीनदयाल उप

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2020 08:51 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 08:51 PM (IST)
पूर्व मध्य रेल के ई-कैलेंडर में पीडीडीयू मंडल की उपलब्धियां

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पूर्व मध्य रेल के ई-कैलेंडर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की उपलब्धियों को शामिल किया गया है। इसमें तत्कालीन डीआरएम पंकज सक्सेना के कार्यकाल में हुए कार्यों का उल्लेख है। हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक ललितचंद्र द्विवेदी ने कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में मंडल के कार्यों का उल्लेख होने से अधिकारी गदगद हैं।

कैलेंडर में सोन नदी पर भारतीय रेल की सबसे लंबी तिहरी लाइन का पुल आकर्षित कर रहा है। इस उपलब्धि को सबसे ऊपर ही दर्शाया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राष्ट्र को समर्पित कोसी रेल महासेतु का भी जिक्र है। रेलवे की ओर से नए नववर्ष पर कैलेंडर जारी किया जाता है। कोरोना काल में गुजरे साल को कैलेंडर में उकेरा गया है। जानलेवा बीमारी के बीच मंडल में बड़ी उपलब्धि सोन नदी का पुल है। इस नदी की तस्वीर को कैलेंडर में ऊपर दर्शाया गया है।

कैलेंडर में दिखेंगी ये तस्वीरे

- प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित कोसी रेल महासेतु

- सोन नदी पर निर्मित भारतीय रेल का सबसे लंबी तिहरी लाइन का रेल पुल

- पटना और सोनपुर को जोड़ता हुआ जेपी सेतु

- किउल और लखीसराय के बीच नवनिर्मित किउल ब्रिज

- मुंगेर में गंगा नदी पर निर्मित रेल पुल

- बरौनी व मोकामा को जोड़ता राजेंद्र पुल

नववर्ष का नया कैलेंडर काफी अलग है। हर बिदुओं का जिक्र बारीकी से किया गया है। ई-कैलेंडर के प्रयोग से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा भी मिलेगा। अधिकारियों को कैलेंडर उपलब्ध करा दिया गया है।

राजेश कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्व मध्य रेल


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.