यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चंदौली में मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, बचाव कार्य जारी
दुर्घटना किस वजह से हुई इसकी जानकारी नहीं है और उसका पता लगाया जा रहा है।

चंदौली (जेएनएन)। मुगलसराय-गया रेल खंड पर कर्मनासा और धनेक्षा रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा बुधवार सुबह 3.45 बजे हुआ। फिलहाल इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
चूंकि डिब्बे पलटने से ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है इसलिए इस रूट पर फिलहाल परिचालन भी ठप कर दिया गया है और ट्रेनों का आवागमन भी रोक दिया गया है। अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: चलती शताब्दी का इंजन निकला, टला बड़ा हादसा
अधिकारियों का कहना है कि चूंकि यह मालगाड़ी थी इसलिए फिलहाल तो किसी के घायल होने या मारे जाने की जानकारी नहीं है। इसके अलावा दुर्घटना किस वजह से हुई इसकी जानकारी नहीं है और उसका पता लगाया जा रहा है।
