Bulandshahr : पति की जमानत का झांसा दे विवाहिता से सात माह से दुष्कर्म, गभर्वती हुई तो करवाई आरोपितों पर FIR
Bulandshahr Crime News बुलंदशहर निवासी महिला ने बताया कि उसका पति जेल में बंद है। लगभग आठ महीने पहले दो आरोपितों ने उसे पति की जमानत जल्दी करवाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उससे जमानत के लिए रुपये भी लिए।
बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। एक महिला ने खानपुर नगर निवासी दो लोगों ने पति की जमानत करवाने का झूठा आश्वासन देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दोनों आरोपितों पर जमानत करवाने के नाम पर रुपये ऐंठने का भी आरोप लगाया है। महिला जब पांच माह की गर्भवती हो गई तब उसने दोनों हैवानों के चंगुल से निकलने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
जेल में बंद है पति
महिला ने बताया कि उसका पति दो साल से जेल में बंद है। लगभग आठ महीने पहले शाहिद व महबूब नामक दो लोगों ने उसे पति की जमानत जल्दी करवाने का आश्वासन दिया था। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने मिलकर उससे जमानत के लिए जोड़कर रखे रुपये भी ले लिए। तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि शाहिद ने लगभग सात माह पूर्व तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म कर उसके अश्लील फोटो खींच लिए, जिनके बल पर वह लगातार उसका शोषण कर रहा है।
दारोगा से मिलवाने के बहाने ले गए बुगरासी
आरोप है कि बीती 28 अगस्त को शाहिद का साथी महबूब उसे दारोगा से मिलवाने के बहाने बुगरासी ले गया और वहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने तहरीर में कहा कि वह पांच महीने की गर्भवती है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शाहिद व महबूब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इनका कहना है
पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वीरेंद्र सिंह यादव, थाना प्रभारी खानपुर।
यह भी पढ़ें: शादी से इन्कार करने पर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, हंगामा
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल
बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। कस्बा अहार निवासी लुकमान पुत्र शौकत, घनश्याम शनिवार की दोपहर बाद किसी कार्य से बाइक पर दिल्ली जा रहे थे। जब वह बनवारीपुर दूध प्लांट के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इसमें लुकमान, धनश्याम निवासी अहार गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस घायलों को जहांगीराबाद अस्पताल ले गई। यहां पर चिकित्सकों ने लुकमान पुत्र शौकत को मृत घोषित का दिया।