गंगा स्नान के दौरान 16 साल के किशोर की मगरमच्छ के हमले में मौत, तीन बहनों का अकेला भाई था अनुज
Crocodile Attack: बुलंदशहर में गंगा स्नान के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर अनुज पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिससे ...और पढ़ें

अनुज का फाइल फोटो, घटना के बाद विलाप करते उसके पिता।
HighLights
घटना के बाद परिवार में मच गया कोहराम।
एसडीएम ने वन विभाग को जांच के निर्देश दिए।
संवाद सूत्र, अनूपशहर (बुलंदशहर)। गंगा स्नान करते समय किशोर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद क्षेत्र के रामगढ़ी निवासी मुकेश का पूरा परिवार अवंतिका देवी गंगा घाट पर स्नान करने गया था। परिवार के सभी लोग स्नान करके बाहर निकल आए, किंतु 16 वर्षीय पुत्र अनुज दोबारा स्नान करने लगा।
इसी दौरान एक मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल होकर वहीं गिर पड़ा। परिवार वालों ने शोर मचाया जिससे मगरमच्छ अनुज को गंगा के अंदर खींचकर नहीं ले जा सका। तत्काल अनुज को अनूपशहर के चिकित्सालय लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुज तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। उसके पिता मुकेश राजमिस्त्री का कार्य करते हैं।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर एसडीएम डा. मनीष कुमार व पुलिस अधिकारी सीएचसी पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। एसडीएम ने वन विभाग की टीम को मौके पर जाकर जांच करने का निर्देश दिया है वन विभाग की टीम घटनास्थल पर रवाना हो गई है।
