विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत... प्रेमी ने साढ़ू के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा

By Vishal Dixit Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 10 Oct 2026 02:26 PM (IST)

Bulandshahr News: पिंकी ने प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, लेकिन उसी प्रेमी ने अपने साढ़ू के साथ मिलकर उसकी ...और पढ़ें

पिंकी का फाइल फोटो

पिंकी का फाइल फोटो

HighLights

  1. महिला ने पति को छोड़ प्रेमी संग रहने का फैसला किया था।

  2. पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर शव बरामद किया।

संवाद सहयोगी, खुर्जा (बुलंदशहर)। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर भाल निवासी पिंकी ने प्रेमी की खातिर पति से बेवफाई की। इसके बाद प्रेमी ने ही अपने साढ़ू के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पिंकी को न पति का भरोसा मिला और न ही प्रेमी का प्यार। तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास रहने गई थी पिंकी।

30 वर्षीय पिंकी की शादी वर्ष 2013 में देहात थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर भाल निवासी रामकुमार के साथ हुई थी। करीब एक वर्ष पूर्व उसका गांव निवासी युवक रिंकू के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। शादी के बाद रामकुमार से उसे एक आठ वर्षीय पुत्री माधुरी, पांच वर्षीय पुत्र वंश व तीन वर्षीय पुत्र चिंटू हुए। अब बीते 25 सितंबर को पिंकी अचानक गायब हो गई।

बीते 28 सितंबर को पिंकी के भाई अशोक ने ससुराली जनों पर अनहोनी का आशंका जाहिर करते हुए थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस जांच में पिंकी द्वारा एक मोबाइल नंबर पर लगातार बात करना प्रकाश में आया।

जिसके बाद पुलिस ने काल डिटेल के आधार पर रिंकू के साढ़ू राजेश निवासी ग्राम रामपुर लधउवा थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ को हिरासत में लिया और पूछताछ की। जिसमें उसके द्वारा रिंकू के साथ मिलकर पिंकी की गला दबाकर हत्या करना कबूल किया गया।

पुलिस ने साढ़ू राजेश को पूर्व व रिंकू को शुक्रवार रात मुठभेड़ में घायल कर पकड़ने के बाद जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर ग्राम रामपुर लधउवा थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ स्थित नलकूप के निकट गड्ढे से पिंकी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

जिसने भी इस खबर को सुना, तो वह पिंकी को कोसते नजर आए कि उसने दो घरों को बर्बाद कर दिया। 'तुझे न ही पति का भरोसा मिला और न ही रिंकू का प्यार। जिसके लिए तूने अपने हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया। अब तेरे बच्चों का क्या होगा। तूने एक बार भी बच्चों और अपने पति रामकुमार के बारे में नहीं सोचा।'