विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

45 बेटियों से सफर शुरू करने वाली परदादा-परदादी सोसाइटी में अब 4000 छात्राएं, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग में प्रथम

By Ashwani Bhardwaj Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 24 Oct 2026 05:28 PM (IST)

परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी को लगातार दूसरे वर्ष एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स में भारत का नंबर-1 परोपकारी विद्यालय घोषित किया गया है।

अनूपशहर के परदादा परदादी कालेज को चयनित होने पर समारोह में मौजूद कालेज के अध्यक्ष व अन्य। सौ. कालेज

अनूपशहर के परदादा परदादी कालेज को चयनित होने पर समारोह में मौजूद कालेज के अध्यक्ष व अन्य। सौ. कालेज 

HighLights

  1. परदादा परदादी सोसायटी लगातार दूसरे वर्ष भारत का नंबर-1 परोपकारी विद्यालय।

  2. ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों व महिलाओं को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता।

बुलंदशहर (वि.)। परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026-27 में संस्था को लगातार दूसरे वर्ष भारत का नंबर-1 परोपकारी विद्यालय घोषित किया गया है।

संस्था के अध्यक्ष लोकेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि यह सम्मान शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्राओं और अभिभावकों की मेहनत, समर्पण तथा सहयोग का परिणाम है। संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार करने और बेटियों व महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीईओ सपना वर्मा ने बताया कि वर्ष 2000 में केवल 45 बेटियों के साथ शुरू हुई संस्था आज चार हजार से अधिक बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय सहयोगियों, दानदाताओं और पूरी टीम को दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य केके शर्मा ने कहा कि यह सम्मान संस्थापक स्व. वीरेन्द्र सैम सिंह के विजन और पूरी टीम के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगी।

संस्था के अनुसार 8500 से अधिक शिक्षा विशेषज्ञों के साथ किए गए व्यापक क्षेत्रीय साक्षात्कारों के आधार पर यह सम्मान मिला है। संस्था ने सभी दानदाताओं और शुभचिंतकों का आभार जताया।

यह भी पढ़ें- कौन थे धर्मपाल, ज‍िन्‍होंने ब्रिटिश दस्‍तावेजों से ही साबि‍त कि‍या क‍ि अंग्रेजों से पहले बहुत बेहतर थी हमारी शिक्षा प्रणाली

बालिकाओं को सम्मान, स्वतंत्रता और आत्मविश्वास के साथ जीने के अवसर दिलाने का उद्देश्य

वर्ष 2000 में स्थापित 'परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी' का उद्देश्य लड़कियों को शिक्षित करना है। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्रों में काम करती हैं, जिससे बालिकाओं को सम्मान, स्वतंत्रता और आत्मविश्वास के साथ जीने के अवसर मिल सकें।

संस्था का दृष्टिकोण केवल शिक्षा या सुविधाओं तक सीमित नहीं है वरन पीढ़ियों में बदलाव लाने और एक स्थायी परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें- CCSU के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब सिर्फ नंबरों से नहीं... ग्रेड, SGPA और CGPA से तय होगा आपका रिजल्ट, पूरी डिटेल