विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bulandshahr: पंचायत से जवासा के ग्राम प्रधान का अपहरण, दिल्ली पुलिस के दारोगा समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published: Wed, 30 Oct 2024 09:09 AM (IST)

औरंगाबाद में एक पंचायत के दौरान जवासा ग्राम प्रधान का अपहरण कर लिया गया। प्रधान पक्ष का आरोप है कि ...और पढ़ें

खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

HighLights

  1. ग्रामीणाें ने किया था अधिकारियों के सामने हंगामा
  2. पुलिस का कहना, जल्द प्रधान को तलाश कर लिया जाएगा।

संवाद सूत्र, जागरण औरंगाबाद/बुलंदशहर। रविवार की शाम औरंगाबाद में आयोजित एक पंचायत में आए जवासा ग्राम प्रधान का रंजिश के चलते अपहरण कर लिया गया था। प्रधान पक्ष के लोगों ने प्रधान का अपहरण करने का दिल्ली पुलिस के दारोगा पर आरोप लगाया है।

इसी प्रकरण में पुलिस ने देर रात दिल्ली पुलिस के दारोगा समेत पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर ग्राम प्रधान को बरामद कर लिया जाएगा।

रविवार की शाम औरंगाबाद जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव निवासी एक युवक के मकान पर दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद का बंटवारा था। जमीन के विवाद को लेकर औरंगाबाद में पंचायत आहुत की गई थी। उसी पंचायत में जवासा ग्राम प्रधान को बुलाया गया था।

जमीनी  विवाद का समाधान होने के बाद पंचायत स्थगित

पंचायत में जमीनी विवाद का समाधान होने के बाद पंचायत का स्थगित कर दिया गया था। पंचायत से ग्राम प्रधान अपने साथियों के साथ गांव जाने के लिए तैयार हुए, तो इसी दौरान ही दिल्ली पुलिस का दारोगा पंचायत में पहुंच गया। आरोप है कि उक्त दारोगा और उसके परिवार के लोग ग्राम प्रधान राहुल गौतम को क्रेटा कार में डालकर अपहरण कर दिल्ली ले गए।

पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से किया इनकार

ग्राम प्रधान को सुराग न लगने पर प्रधान पक्ष के लोग एकत्रित होकर थाना खानपुर में रिपोर्ट लिखाने गए, तो वहां की पुलिस ने घटना औरंगाबाद क्षेत्र की बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद सोमवार को प्रधान पक्ष के लोग थाना औरंगाबाद पहुंचे तो रिपोर्ट लिखाने के लिए शाम तक इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद भी पुलिस ने उनकी रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद प्रधान पक्ष के लोग भड़क गए और हंगामा खड़ा कर दिया।

हंगामे के बाद दर्ज हुआ केस

हंगामे को देख पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर ले ली और अपने उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के बाद देर रात दिल्ली पुलिस के दारोगा हेमंत समेत पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ेंः UP News: 'बाल संत' अभिनव अरोड़ा को लारेंस बिश्नोई गैंग से धमकी में अज्ञात पर रिपोर्ट, मथुरा से दिल्ली गया परिवार

ये भी पढ़ेंः Diwali 2024: राजा के वेश में दर्शन देंगे ठाकुरजी, दीपावली पर वृंदावन में अनोखी परंपरा; चौसर खेलकर मनेगा दीपोत्सव

थाना प्रभारी नीतीश कुमार भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर दारोगा हेमंत सिंह, राजाराम, प्रिंस, मुरारी और मोमराज के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित ग्राम प्रधान को बरामद कर आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उधर प्रधान पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर ग्राम प्रधान को बरामद नहीं कर रही है।