विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारी वाहनों पर रोक, 200 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था; खुर्जा में दशहरा मेला के लिए कड़े बंदोबस्त

Published: Mon, 19 Oct 2026 09:04 AM (IST)

खुर्जा में दशहरा पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। यातायात सुचारु रखने के लिए भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

दशहरा पर्व के लिए व्यवस्थाएं देखने पहुंचे पुलिस अधिकारी।

दशहरा पर्व के लिए व्यवस्थाएं देखने पहुंचे पुलिस अधिकारी।

HighLights

  1. दशहरा पर्व के लिए खुर्जा में पुलिस-प्रशासन के पुख्ता इंतजाम।

  2. जेवर मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश शाम 5 बजे से प्रतिबंधित।

  3. कानून व्यवस्था बनाए रखने को 200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

संवाद सहयोगी, खुर्जा(बुलंदशहर)। दशहरा पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जेवर मार्ग किनारे रामलीला मैदान पर दशहरा पर उमड़ने वाले लोगों और संभावित जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात योजना तैयार की है। पर्व के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए नगर में भारी और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

दशहरा पर्व पर जाम की समस्या से निजात को लेकर पुलिस ने खींचा खाका

जेवर मार्ग किनारे मैदान में रामलीला महोत्सव चल रहा है और मंगलवार को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। दशहरा पर शाम से लेकर रात्रि तक लोग उमड़ते हैं। जिसके चलते मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। साथ ही वाहन भी फंस जाते हैं। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसको ध्यान में रखते हुए दशहरा मेले के दौरान सुरक्षा और सुगमता की दृष्टि से पुलिस-प्रशासन ने शाम पांच से रात्रि एक बजे तक बड़े वाहनों समेत कार का प्रवेश भी बंद रहेगा।

वाहनों को मेला क्षेत्र और मुख्य बाजारों की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस द्वारा वाहनों को रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरियर और डायवर्जन पाइंट बनाए गए हैं।

बड़े वाहनों को यहां पर रोका जाएगा

सीओ शोभित कुमार ने बताया कि जहांगीरपुर के निकट शाहपुर मोड़ पर बड़े वाहनों को पूरी तरह रोक दिया जाएगा। इसके अलावा हाईवे के वाजिदपुर कट से आने वाले भारी वाहनों को नगर की तरफ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसी तरह अगवाल कट पर भी विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा। जिनके द्वारा बड़े वाहनों को शहर के भीतर आने से रोका जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें महिला पुलिसकर्मी, यातायात कर्मी भी तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़ें- हाथरस में दशहरा मेले के लिए रूट डायवर्जन, 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से छोटे वाहन आगरा रोड पर बैन

यह भी पढ़ें- हाथरस में एक दिन की SO बनीं मोनिका व रागिनी: फरियादियों की सुनीं शिकायतें, साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके सीखे

एसपी देहात ने लिया जायजा

दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए एसपी देहात अंतरिक्ष जैन पुलिस टीम के साथ रामलीला मैदान में पहुंच गए। जिन्होंने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से वार्ता की और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए। जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े।