विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की बेटी सबा हैदर ने अमेरिका में रचा इतिहास, मिडटर्म चुनाव में रिकॉर्ड वोटों से हासिल की जीत

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:42 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 09:59 PM (IST)

बुलंदशहर के औरंगाबाद की मूल निवासी सबा हैदर ने अमेरिका के इलिनोइस राज्य में मध्यावधि चुनाव जीतकर स्टेट रिप्रेजेंटेटिव का पद हासिल किया है।

सबा हैदर, फाइल फोटो

सबा हैदर, फाइल फोटो 

HighLights

  1. सबा हैदर ने अमेरिका में स्टेट रिप्रेजेंटेटिव चुनाव जीता।

  2. उन्होंने इलिनोइस के 84वें डिस्ट्रिक्ट से जीत हासिल की।

  3. बुलंदशहर और भारत में उनकी जीत पर खुशी का माहौल।

संवाद सूत्र, बुलंदशहर। अमेरिका में आयोजित मध्यावधि चुनाव में औरंगाबाद नगर की निवासी सबा हैदर ने शानदार जीत दर्ज कर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अमेरिका के इलिनोइस राज्य के 84वें डिस्ट्रिक्ट से स्टेट रिप्रेजेंटेटिव का चुनाव जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सबा हैदर को 70 फीसदी वोट मिले। उन्होंने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी ब्रायन स्कोपा को बड़े अंतर से पराजित किया।

सबा हैदर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के कस्बा औरंगाबाद की रहने वाली हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से अपने परिवार के साथ अमेरिका के इलिनोइस में रह रही हैं। इससे पहले वह काउंटी बोर्ड की सदस्य के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

बुलंदशहर में खुशी की लहर

उनके पति अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। स्वजन में एक बेटा और एक बेटी है। सबा हैदर के स्वजन के अन्य सदस्य वर्तमान में गाजियाबाद में रहते हैं। उनकी इस उपलब्धि से औरंगाबाद में खुशी का माहौल है।

स्वजन और शुभचिंतकों में उनकी जीत को लेकर उत्साह है। औरंगाबाद निवासी उनके पिता सैयद अली हैदर ने बेटी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल उनके स्वजन की नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है।

सबा ने अपनी मेहनत, लगन और जनसेवा के बल पर अमेरिका की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी सफलता से भारतीय प्रतिभा और संस्कृति का गौरव बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बूथों का पुनर्गठन, पहले के मुकाबले कम हुए 3786 मतदान स्थल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।