बुलंदशहर में कताई मिल की जमीन पर होगी कमर्शियल प्लॉटिंग, जिले के युवाओं को मिलेगा रोजगार का लाभ
यूपीसीडा बुलंदशहर में कताई मिल की 78.56 एकड़ जमीन पर व्यावसायिक भूखंड विकसित करेगा। ले-आउट जल्द फाइनल होगा और नए ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
यूपीसीडा कताई मिल की जमीन पर करेगा विकास।
बुलंदशहर में 78.56 एकड़ पर बनेंगे व्यावसायिक भूखंड।
नए साल में औद्योगिक क्षेत्र से मिलेंगे रोजगार के अवसर।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। यूपीसीडा सहकारी नगर स्थित कताई मिल की जमीन पर व्यावसायिक भूखंड विकसित करने के लिए जल्द ही ले-आउट फाइनल करेगा। इससे उद्यमियों को भूखंडों की तलाश में राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को कोआपरेटिव टेक्सटाइल्स मिल्स की 78.56 एकड़ जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करना है। इसके लिए ले-आउट तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है और इसे जल्द अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।
ले-आउट फाइनल होने के बाद क्षेत्र विकसित करने का काम शुरू होगा। उम्मीद है कि नए साल में सूत मिल की जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र आकार लेने लगेगा।
प्रदेश सरकार ने कताई मिलों की जमीन यूपीसीडा को हस्तांतरित कर वहां नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का फैसला किया था। जमीन दिसंबर 2025 में यूपीसीडा को हस्तांतरित हुई थी। यहां औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने से आसपास के गांवों के साथ जिले के युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
सहकारी कताई मिल की 78.56 एकड़ जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए ले-आउट का काम अंतिम चरण में है। इसे फाइनल करने के बाद ही विकास कार्य शुरू होगा।
-अनिल शर्मा, आरएम, यूपीसीडा
कताई मिल ने 1997 से 2000 तक ले-आफ का निर्णय लिया था। इस अवधि की धनराशि और ब्याज नहीं मिला है। हालांकि, बाकी सभी देयकों का भुगतान साल 2010 में हो चुका है। उप श्रमायुक्त के यहां वाद दायर कर रखा है।
-हरीश शर्मा, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल संयुक्त संघ मोर्चा
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में घर घरीदना हुआ आसान: किफायती आवासों निर्माण करेगा विकास प्राधिकरण, साढ़े सात हेक्टेयर जमीन चिह्नित
यह भी पढ़ें- यूपी में 14454 लाभार्थियों को मिलेगी पीएम आवास की पहली किस्त, महराजगंज में शासन को भेजी गई डीपीआर
