दीपावली पर महंगाई ने फीकी की मिठाइयों की मिठास, 65 रुपये किलो पहुंचे चीनी के दाम
बुलंदशहर में दीपावली से पहले चीनी के दाम बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो हो गए हैं, जिससे आम लोगों का त्योहार का बजट बिगड़ गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
बुलंदशहर में चीनी के दाम 65 रुपये प्रति किलो पहुंचे।
दीपावली से पहले महंगाई ने त्योहार का बजट बिगाड़ा।
लोग अब सीमित मात्रा में मिठाइयां खरीदने को मजबूर।
संवाद सूत्र, बुलंदशहर। दीपावली से पहले महंगाई ने आम लोगों के त्योहार का बजट बिगाड़ दिया है। चीनी के दाम बढ़कर लगभग 65 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। चीनी की बढ़ती कीमतों ने रसोई का खर्च बढ़ाने के साथ ही त्योहार की तैयारियों पर भी असर डालना शुरू कर दिया है।
मिठाई खरीदने की तैयारी कर रहे लोग अब बजट के अनुसार ही खरीदारी करने को मजबूर हैं। दीपावली पर घरों में मिठाइयां बनाने और बाजार से खरीदकर रिश्तेदारों व परिचितों को उपहार देने की परंपरा है। त्योहार नजदीक आते ही मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार महंगाई के चलते लोगों का उत्साह प्रभावित हो रहा है।
पहले जहां परिवार त्योहार पर बड़ी मात्रा में मिठाइयां खरीदते थे, वहीं अब लोग सीमित मात्रा में खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं। कुछ लोग बाजार की मिठाइयों के बजाय घर पर ही मिठाई बनाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। क्षेत्र के दुकानदारों के अनुसार चीनी के बढ़े दामों का असर बाजार में दिखाई देने लगा है।
ग्राहक चीनी की कीमत पूछने के बाद जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं। मिठाई विक्रेताओं को भी चिंता है कि यदि महंगाई का यही हाल रहा तो त्योहार के दौरान अपेक्षित बिक्री नहीं हो सकेगी। मिठाइयों की लागत बढ़ने से उनके दामों पर भी असर पड़ने की आशंका है।
ग्रामीणों का कहना है कि दीपावली खुशियों और आपसी मेल-मिलाप का त्योहार है, लेकिन लगातार बढ़ती महंगाई ने त्योहार की खुशियों पर असर डाला है। पहले से ही खाद्य तेल, घी और सूखे मेवों के दाम अधिक हैं। अब चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी ने परेशानी और बढ़ा दी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।