विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSP बुलंदशहर का एक्शन: दो थानों व एक चौकी के प्रभारी को किया लाइन हाजिर, कई इंस्पेक्टरों के क्षेत्र बदले, पूरी लिस्ट

By Vipin Kumar Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 28 Oct 2026 01:54 PM (IST)

Bulandshahr News: बुलंदशहर के एसएसपी ने दो प्रभारी निरीक्षकों व एक चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। कई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. सिकंदराबाद और अगौता प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर।

  2. नरसेना थाने की बुगरासी चौकी के प्रभारी भी हटाए गए।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकंदराबाद और अगौता के प्रभारी निरीक्षक और नरसेना थाने की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बुगरासी के चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही कई निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदल दिए है।

  • निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार अतिरिक्त निरीक्षक स्याना से प्रभारी निरीक्षक अगौता
  • निरीक्षक संजेश प्रभारी निरीक्षक अगौता से पुलिस लाइन
  • निरीक्षक संजय वर्मा पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सिकंदराबाद
  • निरीक्षक सुनील कुमार गौतम डीसीआरबी से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अनूपशहर
  • निरीक्षक शैलेन्द्र प्रभारी निरीक्षक सिकंदराबाद से पुलिस लाइन
  • निरीक्षक विजय कुमार यादव चौकी प्रभारी क्रियावली थाना खुर्जा देहात से अतिरिक्त निरीक्षक थाना कोतवाली नगर
  • निरीक्षक वीरपाल सिह पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली नगर
  • निरीक्षक सुरेश कुमार थाना कोतवाली नगर से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात
  • उप निरीक्षक नीटू कुमार प्रभारी चौकी बुगरासी थाना नरसैना से पुलिस लाइन
  • यह भी पढ़ें- होटल में युवक की शर्मनाक करतूत: रोटी में थूकने का वीडियो वायरल; बुलंदशहर पुलिस ने आरोपित काे किया गिरफ्तार

  • यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: भूड़ चौराहा से कालाआम तक सड़क का होगा चौड़ीकरण, 18 करोड़ रुपये स्वीकृत

  • युवक किशोरी को बहलाकर ले गया, रिपोर्ट दर्ज

  • बुलंदशहर : कोतवाली देहात में खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते बताया कि वह एक भट्ठे पर स्वजन सहित मजदूरी करता है और वहीं रहता है। उसी भट्ठे पर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ताल बिवियाना निवासी मोनू भी काम करता था। आरोप है कि 21 अक्तूबर को मोनू उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहलाकर ले गया है। तलाशी में उसका कहीं कोई पता नहीं चला है। अनहोनी की आशंका जताते पीड़ित ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जासं