बुलंदशहर: भूड़ चौराहा से कालाआम तक सड़क का होगा चौड़ीकरण, 18 करोड़ रुपये स्वीकृत
Bulandshahr News: बुलंदशहर में भूड़ चौराहा से कालाआम तक साढ़े तीन किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 18 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिससे यातायात में सुधार होगा।

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शुरू होगा कार्य।
नवंबर से शुरू होगा निर्माण, यातायात में होगा सुधार।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। शासन ने शहर के सबसे व्यस्त भूड़ चौराहा से कालाआम तक रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है।
सड़क को डिवाइडर के दोनों ओर 1.5 मीटर चौड़ीकरण के साथ सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। साथ ही नाले का निर्माण भी कराया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के बाद यातायात को नई रफ्तार मिलेगी।
प्रांतीय खंड ने शहर के भूड़ चौराहा से काला आम तक के साढ़े तीन किलोमीटर के टुकड़े के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के 18 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा था। शासन ने शहर के साढ़े तीन किलोमीटर के इस टुकड़े के चाैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है।
प्रांतीय खंड जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू कर देगा। फिलहाल सड़क का टुकड़ा साढ़े आठ मीटर चौड़ा है। डिवाइडर के दोनों ओर सड़क के इस टुकड़े 1.5-1.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। चौड़ीकरण के साथ ही सुदृढ़ीकरण का कार्य भी कराया जाएगा।
साथ ही नाला निर्माण भी कराया जाएगा। भूड़ चौराहा से स्याना अड्डा तक लगभग छह किलोमीटर का मार्ग शहर के प्रमुख मार्गो में से एक है। शहर में आने-जाने के लिए इस मार्ग पर सबसे अधिक वाहनों का दबाव रहता है।
भूड़ चौराहा से कालाआम तक साढ़े तीन किलोमीटर का टुकड़ा प्रांतीय खंड के पास है जबकि कालाआम से स्याना अड्डा तक लगभग इतना ही लंबा टुकड़ा नगर पालिका के पास है। इस टुकड़े की स्थिति भूड़ चौराहा से कालाआम के टुकड़े से कई गुना ज्यादा खराब है।
सबसे अधिक समय इस बदहाल मार्ग के टुकड़े में लगता है। हालांकि पालिका परिषद ने इस टुकड़े में परिषद इंटर लाकिंग लगाने का कार्य कराया जा रहा है। भूड़ चौराहा से कालाआम तक के टुकड़े के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के बाद यातायात को नई रफ्तार मिलेगी। साथ ही जाम की स्थिति में भी सुधार होगा।
इन्होंने कहा...
भूड़ चौराहा से कालाआम तक के साढ़े तीन किलोमीटर के टुकड़े के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शुरू करा दिया जाएगा। चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के साथ नाला निर्माण भी कराया जाएगा।
-राहुल शर्मा, एक्सईएन, प्रांतीय खंड
