विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होटल में युवक की शर्मनाक करतूत: रोटी में थूकने का वीडियो वायरल; बुलंदशहर पुलिस ने आरोपित काे किया गिरफ्तार

By Vipin Kumar Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 27 Oct 2026 04:21 PM (IST)

Bulandshahr News: बुलंदशहर के ककोड़ में एक होटल में रोटी बनाते समय उसमें थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

HighLights

  1. बुलंदशहर पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार।

  2. वीडियो वायरल होने के बाद की कार्रवाई। 

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। होटल में रोटी बनाते युवक द्वारा उसमें थूकने का मामला सामने आया है। रोटी में थूकते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें अल हरम चिकन प्वाइंट, जफर भाई मार्केट, सिकंदराबाद रोड कस्बा ककोड़ का था। इस वीडियो में एक युवक होटल के तंदूर पर रोटी बनाते समय उसमें थूकता दिखाई दे रहा है।

पुलिस जांच में वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान फिरोज निवासी मुहल्ला बाजार खाम, कस्बा जहांगीराबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हानिकारक खाद्य पदार्थ की बिक्री करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। होटल संचालक दिलशाद ने आरोपों को निराधार बताते कहा कि वीडियो में रोटी पर थूक लगाने जैसा कुछ प्रतीत नहीं हो रहा है।

चहेतों के खाते में रकम भेजने का आरोपित कैशियर गिरफ्तार

ऊंचागांव। जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि ऊंचा गांव की जिला सहकारी बैंक में प्रबंधक प्रबंधक राधेश्याम द्वारा खाताधारक रामवती के खाते से 38226 रुपए और शिवचरण के खाते से 54340 की धनराशि को अवैध रूप से अपने चहेते दिनेश पुत्र नत्थी सिंह के खाते में ट्रांसफर किया।

बैंक कैशियर नितिन कुमार ने राधा के खाते से 10 हजार, वीरेंद्र प्रताप के खाते से 10 हजार, नरेंद्र पुत्र बलवीर के खाते से 58083 रुपए की धनराशि को समिति के खाते में ट्रांसफर कर दी और फिर वाउचर से निकाल कर धनराशि का गबन कर लिया। इसमें एक जुलाई वर्ष 2026 को बैंक प्रबंधक राधेश्याम बैंक कैशियर नितिन कुमार और खाताधारक दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

थाना प्रभारी नितिन कुमार जावला ने बताया कि जिसमें बैंक कैशियर नितिन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है बैंक प्रबंधक राधेश्याम और खाताधारक दिनेश पुत्र नत्थी सिंह अभी फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है।