विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलंदशहर: रूकने का इशारा करते ही बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में शातिर को लगी गोली; किया गिरफ्तार

By Nitin Tyagi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 04 Sep 2026 04:06 PM (IST)

Bulandshahr News: बुलंदशहर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बाइक, ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. स्याना पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर चोर राजा उर्फ जाविद को पकड़ा।

  2. आरोपी के पैर में गोली लगी, दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागा।

संवाद सूत्र, स्याना (बुलंदशहर)। स्याना कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर एक बाइक, तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए। उसका साथी फरार हो गया

सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात्रि कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ नगर के हापुड़ मार्ग स्थित थल इनायतपुर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने का इशारा किया। लेकिन उक्त बाइक सवार बाइक को तेजी से लेकर भागने लगे।

तत्काल पुलिस ने बाइक का पीछा किया। लेकिन बाइक सवार स्वयं को पुलिस से घिरा देख कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। जिस कारण अचानक बाइक फिसल कर गिर गई। जिसके बाद बाइक सवारों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ के लिए की गई जवाबी फायरिंग से एक व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर कांग्रेस की महिला नेता से मारपीट और बदसलूकी का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। सीओ ने बताया कि घायल की पहचान हापुड़ के आशीबैंड वाला पुल निवासी राजा उर्फ़ जाविद पुत्र सरफराज उर्फ सर्फू के रूप में की गई है। सीओ ने बताया कि घायल शातिर किस्म का (चैन स्नैचिंग) व बाइक चोर है। यह अपने अन्य साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था। उक्त चोर के विरुद्ध अलग-अलग जनपद के 12 थानों में चोरी व अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि दूसरे चोर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाकर भेजी गई है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर पुलिस ने प्रदेश में लहराया परचम, शिकायत निस्तारण में पाया पहला स्थान