बुलंदशहर पुलिस ने प्रदेश में लहराया परचम, शिकायत निस्तारण में पाया पहला स्थान
Bulandshahr News: बुलंदशहर पुलिस ने अगस्त माह में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के मामले में उत्तर प्रदेश में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
बुलंदशहर पुलिस शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में अव्वल रही।
अगस्त माह में 3,894 शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया।
एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सराहा, सम्मानित करेंगे।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। बुलंदशहर पुलिस ने प्रदेश में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण किए जाने के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला पुलिस ने उक्त उपलब्धि अगस्त माह में प्राप्त की। इसी के साथ जिला पुल पिछले लगभग छह माह से अव्वल बनी है।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अगस्त माह में आईजीआरएस अर्थात विभिन्न पोर्टल के जरिए जिनमें सीएम हेल्पलाइन, सीएम संदर्भ, पीजी पोर्टल, आनलाइन संदर्भ तथा एसएसपी एवं डीएम संदर्भ से कुल 3,894 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिलेभर के सभी थानों की पुलिस टीमों ने प्राप्त उक्त शिकायतों के मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच की और समय सीमा के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया।
रैंकिंग में जिले के 26 थानों ने शीर्ष स्थान हासिल कर इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई। इनमें
- थाना सलेमपुर
- महिला थाना
- कोतवाली चोला
- थाना नरौरा
- छतारी
- बीबीनगर
- जहांगीरपुर
- अहार
- गुलावठी
- कोतवाली नगर
- अरनिया
- रामघाट
- शिकारपुर
- कोतवाली देहात
- खुर्जा नगर
- अनूपशहर
- अगौता
- खुर्जा देहात
- अहमदगढ़
- औरंगाबाद
- डिबाई
- ककोड़
- नरसेना
- जहांगीराबाद
- स्याना
- सिकंदराबाद कोतवाली
एसएसपी ने की जिला पुलिस की सराहना
जनता की समस्याओं का समय पर समाधान और निष्पक्ष न्याय दिलाना ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईजीआरएस सेल के कर्मियों और शीर्ष थानों के नोडल कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।
पुलिस ने 90 डग्गामार वाहनों के चालान काटे, आटो व ई-रिक्शा सीज
गुलावठी: एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की। करीब 90 वाहनों के चालान काटे। साथ ही आटो व ई-रिक्शा सीज किए।
कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शहीद स्मारक और धौलाना बस अड्डे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डग्गामार बसो, आटो और ई-रिक्शा पर शिकंजा कसा गया। जांच के दौरान कई वाहनों की फिटनेस नहीं मिली, ऐसे वाहनों को सीज किया गया। स्कूली बच्चों को ले जाने वाली कई गाड़ियों की भी फिटनेस नहीं थी, उन पर भी पुलिस ने चालान की कार्रवाई की है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर लगभग 90 वाहनों के चालान किए, जबकि कई ई-रिक्शा को सीज भी किया गया।
