विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलंदशहर: युवक की चाकू गोदकर हत्या करने का आरोपित मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

By Vipin Kumar Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 17 Oct 2026 05:41 PM (IST)

बुलंदशहर पुलिस ने हनी हत्याकांड के वांछित आरोपित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं, जहांगीराबाद में एक शिक्षक ...और पढ़ें

मुठभेड़ में घायल हनी हत्याकांड में वांछित आरोपित।

मुठभेड़ में घायल हनी हत्याकांड में वांछित आरोपित।

HighLights

  1. हनी हत्याकांड का वांछित आरोपित अनिकेत उर्फ नोनी गिरफ्तार।

  2. पुलिस अन्य वांछित आरोपितों की तलाश में दे रही दबिश।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। कोतवाली नगर पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए हनी हत्याकांड में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस और आरोपित के बीच शनिवार दोपहर मामन राेड स्थित आम के बाग में मुठभेड़ हुई। पुलिस अन्य वांछित आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर पुलिस अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। मामन रोड पर बाइक सवार दो युवकों को आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो आरोपितों ने पुलिस टीम ने गोली चला दी। पुलिस ने पीछा कर आरोपितों को आम के बाग में घेर लिया और पुलिस की जबावी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर वहीं गिर गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित वाल्मीकि बस्ती निवासी अनिकेत उर्फ नोनी पुत्र सागर है। आरोपित के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित शुक्रवार की रात हुई हनी की हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार एवं घायल आरोपितों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें- मेला देखने गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर शव रखकर लगाया जाम

शिक्षक पर हमला करने का आरोपित छात्र गिरफ्तार

जहांगीराबाद: नगर में सत्यदेव कालेज आफ इंस्टीट्यूट के शिक्षक अनुज कुमार पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उसके दो-तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में अनियंत्रित वैन पेड़ से टकराई, एक साल की बच्ची, उसके पिता और दादा सहित 5 लोगों की मौत

गुरुवार सुबह राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनूपशहर बस स्टैंड के पास शिक्षक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि शिक्षक पर हमले के मामले में आरोपित छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में उचित कार्यवाही की जाएगी।