मेला देखने गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर शव रखकर लगाया जाम
बुलंदशहर में काली मेला देखने गए एक युवक हनी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ...और पढ़ें

हनी का फाइल फोटो और अनूपशहर रोड पर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करते ग्रमीण। जागरण
HighLights
बुलंदशहर के मौसमगढ़ गांव निवासी हनी काली मेला देखने देवीपुरा गया था।
हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग जाम लगाया।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। काली मेला देखने गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साए हजारों ग्रामीणों एवं स्वजन ने बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर शव रख जाम लगाकर लगभग पांच घंटे धरना दिया।
सीओ सिटी अनिल कुमार शाही के बताया कि शुक्रवार रात गांव मौसमगढ़ निवासी 23 वर्षीय हनी दोस्तों के साथ देवपुरा में काली मेला देखने गया था। मेले में किसी बात को लेकर उसकी अपने साथियों से कहासुनी हो गई।
बताया गया कि विवाद इतना बढ़ गया कि साथियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी।
कोतवाली देहात के मौसमगढ़ गांव निवासी हनी पुत्र जीत सिंह, अपने चचेरे भाई लकी और पड़ोसी पंकज के साथ बाइक पर शुक्रवार रात काली मेला देखने देवीपुरा गया था। रास्ते में उनकी बाइक एक युवक से टकरा गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के युवकों में कहासुनी हो गई थी।
इसके बाद जिस युवक से बाइक टकराई थी, वह अपने दोस्तों के साथ सड़क पर खड़े होकर जन्मदिन की पार्टी करते हुए केक काट रहा था। युवकों ने एकत्र होकर हनी पर चाकू से हमला बोल दिया। हनी के चचेरे भाई एवं पड़ोसी ने भागकर अपनी जान बचाई। घायल हनी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
शुक्रवार की देर रात हत्या की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल स्थित मर्चरी पर एकत्र हो गए थे। कागजात एवं सारी प्रक्रिया पूरी होने पर शनिवार की सुबह पांच बजे पोस्टमार्टम होने के बाद स्वजन एवं ग्रामीण गांव मौसमगढ़ पहुंचे।
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया था। घटना के आक्रोशित ग्रामीणों ने एकत्र होकर सुबह लगभग आठ बजे बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई, स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए।
पुलिस अधीक्षक देहात, पुलिस अधीक्षक नगर ने ग्रामीणों काे समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया। इसके बाद ग्रामीण आरोपितों को मुठभेड़ में ढेर एवं उनके मकान को ध्वस्त करते की मांग को लेकर गांव के मार्ग पर धरना देकर बैठ गए।
पांच घंटे की जद्दोजहद के बाद पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने मौके पर पहुंच धरना को समाप्त कराया। एसएसपी दिनेश कुमार ने जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तार का आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार कराया। एसएसपी ने बताया कि हनी के चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात पांच-छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
