विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलंदशहर: 4.5 करोड़ रुपये की लागत से शुगर मिल तक होगा सड़क का निर्माण

By Nagendra Rawal Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 14 Sep 2026 07:40 PM (IST)

Bulandshahr News: बुलंदशहर के जहांगीराबाद में चीनी मिल तक 2 किमी लंबी सड़क का निर्माण होगा। यह सड़क 4.5 करोड़ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फाेटो

प्रतीकात्मक फाेटो

HighLights

  1. जहांगीराबाद क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का होगा निर्माण।

  2. अनूपशहर क्षेत्र में घटिया सामग्री पर सड़क निर्माण कार्य रोका गया।

संवाद सूत्र, जहांगीराबाद (बुलंदशहर)। जहांगीराबाद क्षेत्र के गन्ना किसानों और स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर है। जहांगीराबाद से चीनी मिल तक करीब दो किलोमीटर लंबी और साढ़े पांच मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने इसके लिए 4.5 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की। प्रस्तावित सड़क जहांगीराबाद से एक्सईएन कार्यालय होते हुए चीनी मिल तक बनाई जाएगी। 

यह भी पढ़ें- मानसिक रूप से कमजोर महिला ने युवती को काटा तो वह रेबीज से डर गई, अस्पताल पहुंच एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पर अड़ी

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

अनूपशहर: डीपीबीएस कालेज से फुव्वारा चौक तक 1.64 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सीसी रोड में घटिया सामग्री का प्रयोग करने की शिकायत पर निर्माण प्रभारी ने निर्माण कार्य रोकने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- UP पुलिस के डायल-112 पर तैनात कर्मियों को राहत, 12 की जगह अब आठ घंटे की ड्यूटी; तीन शिफ्टों में बंटा काम

नगर पालिका द्वारा डीपीबीएस कालेज से फुव्वारा चौक तक 1.64 करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने बताया कि पूर्व में कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदर्शन कर जांच की शिकायत ईओ गार्गी त्यागी से की थी। उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की जांच कराने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि संबंधित ठेकेदार द्वारा जांच कराए बिना निर्माण शुरू करा दिया गया।

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से फोन पर शिकायत कर तकनीकी अधिकारियों की कमेटी से सड़क की सैंपलिंग व गुणवत्ता जांच कराने की मांग की। मामले में निर्माण प्रभारी संजय यादव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जांच कराने की बात कही। तो वहीं ईओ गार्गी त्यागी ने एक्सईएन को पत्र भेजकर सैंपलिंग कराने की जानकारी दी। ज्ञानेंद्र सिंह राघव का कहना है कि मानकों के अनुरूप निर्माण नहीं हुआ तो जनता के साथ आंदोलन किया जाएगा