विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलंदशहर में बंदरों का इतना खौफ कि लंगूर के बैनर और मुखौटे लेकर चलने लगे लोग, गुलेल भी थामा

By Sunder Singh Rana Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 31 Oct 2026 02:22 PM (IST)

बुलंदशहर के नरसेना गांव में एक साल से बंदरों का आतंक जारी है, जिससे ग्रामीण घायल हो रहे हैं और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नरसेना गांव में एक साल से बंदरों का आतंक।

  2. अधिकारियों की निष्क्रियता से ग्रामीणों में रोष।

संवाद सूत्र, ऊंचागांव (बुलंदशहर)। क्षेत्र के गांव नरसेना में पिछले एक साल से बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के हमले से कई लोग घायल होकर उपचार कराते चले आ रहे हैं।

अब खेतों की रखवाली करने के लिए ग्रामीण लंगूर का मुखौटा और बैनर लेकर बंदरों को भगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। कई गुलेल लेकर भी चलने लगे हैं। ग्रामीणों द्वारा बंदरों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए अनेक बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

गांव नरसेना में नहर पटरी से लेकर चौराहे तक और खेतों से लेकर थाना परिसर तक बंदरों के झुंड ने कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में भी खुले में कपड़े सूखाने और सामान रखना बंदरों के झुंड ने दुश्वार कर दिया है। पिछले एक साल से बच्चों का घरों की छत पर चढ़ना तो दूर की बात लोग भी दहशत के साए में मकान की छत पर काम कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया अब तो बंदरों के झुंड ने खेतों में बुवाई की जाने वाली फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। जिसकी रखवाली करने के लिए लंगूर का मुखौटा और बैनर का सहारा लेना पड़ रहा है।

गांव में कई लोगों पर बंदरों का झुंड हमला कर जख्मी कर चुका है। उसके बाद भी ब्लॉक के अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। थाना परिसर में भी बंदरों के झुंड का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कई पुलिसकर्मियों को भी बंदर हमला कर जख्मी कर चुके हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मोहक सिंह ने बताया कि बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी वन विभाग के अधीन है। 

यह भी पढ़ें- 11 साल के बच्चे को रात भर नोंचते रहे खूंखार कुत्ते, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम; सहारनपुर में खेत में मिला शव

वन विभाग के डिप्टी रेंजर प्रमोद कुमार भारती ने बताया कि बंदरों को पकड़ने और छुड़वाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत और नगर पालिका को दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।