विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलंदशहर के हनुमान मंदिर में नमाज पढ़ने का Video वायरल, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published: Wed, 03 Jun 2026 10:35 PM (IST)

बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के ओलिना गांव में हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो

वायरल वीडियो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, बुलंदशहर। औरंगाबाद क्षेत्र के गांव ओलिना के हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान में लेते हुए तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव औलिना निवासी राजकुमार के मकान का गांव जहरा निवासी राजमिस्त्री द्वारा निर्माण किया जा रहा था। दोपहर लंच के समय कुछ मजदूर खाना खाने के लिए चले गए, जबकि राजमिस्त्री असर मोहम्मद निर्माणाधीन मकान के सामने बने हनुमान मंदिर परिसर में चले गए।

वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल

बताया जाता है कि इस दौरान हल्की बूंदाबांदी होने के कारण असर मोहम्मद ने राजकुमार के कहने पर मंदिर परिसर में नमाज पढ़ ली। जबकि असर मोहम्मद का साथी नज़र मोहम्मद भी वहां खड़ा हुआ था। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। हनुमान मंदिर में नमाज पढ़ने को लेकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों की सूचना पर औरंगाबाद थाना प्रभारी मोहम्मद असलम भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और असर मोहम्मद को हिरासत में लेकर थाने ले आए।

विवेचक अभिषेक तेवतिया ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि एक वर्ग के धर्म का अपमान करने के उद्देश्य से उपासना के स्थान को अपवित्र करने के साथ माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया है। जिसमें हिंदू धर्म का अपमान करने के साथ उनकी भावनाओं का आहत पहुंचाई गई है।

इसी मामले को लेकर हिन्दू समुदाय के लोगों में भारी रोष है। इसी मामले में थाना प्रभारी मोहम्मद असलम का कहना है कि मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने के मामले में आरोपित असर मोहम्मद, नजर मोहम्मद और राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपित असर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में 2150 करोड़ से होगा चार स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण, 450 सड़कों का नवनिर्माण; दो बाईपास बनाने की भी योजना