बुलंदशहर में अनामिका चीनी मिल रोड का 23 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण, शासन ने एस्टीमेट को दी स्वीकृति
शासन ने बुलंदशहर में औरंगाबाद से अनामिका चीनी मिल जमालपुर असावर तक के राज्य मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 23.97 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को मंजूरी दी है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
औरंगाबाद से अनामिका चीनी मिल तक सड़क चौड़ीकरण।
23.97 करोड़ रुपये का एस्टीमेट स्वीकृत, कार्य जल्द।
12.5 किमी सड़क 3 से 5.5 मीटर चौड़ी होगी।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। शासन ने औरंगाबाद से अनामिका चीनी मिल जमालपुर असावर, हामिदपुर-सिकंदराबाद कुचेसर राज्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 23.97 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान की है।
इस परियोजना के लिए 11.98 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी की गई है। प्रांतीय खंड जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंभ करेगा। सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से यातायात को नई गति मिलेगी।
प्रांतीय खंड ने हाल ही में औरंगाबाद से अनामिका चीनी मिल जमालपुर असावर-हामिदपुर-सिकंदराबाद-कुचेसर राजमार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का 23.97 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा था। सड़क की लंबाई 12.500 किलोमीटर है, जो वर्तमान में तीन मीटर चौड़ी है। चौड़ीकरण के तहत इसे 5.50 मीटर चौड़ा किया जाएगा।
सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से इस सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग की जा रही थी। इस कार्य के पूरा होने से न केवल यातायात में सुधार होगा, बल्कि लोगों और किसानों को भी सहूलियत मिलेगी।
इन्होंने कहा...
शासन ने अनामिका चीनी मिल जमालपुर असावर, हामिदपुर-सिकंदराबाद कुचेसर राज्य मार्ग तक के रोड़ के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के 23.97 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
-राहुल शर्मा, एक्सईन प्रांतीय खंड
प्रदेश सरकार ने मेरे प्रस्ताव पर औरंगाबाद से अनामिका चीनी मिल जमालपुर असावर-हामिदपुर-सिकंदराबाद-कुचेसर राजमार्ग तक की रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का 23.97 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री जी का आभार।
-प्रदीप कुमार चौधरी, सदर विधायक
यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: बीबीनगर से सिंभावली तक होगा सड़क का चौड़ीकरण, 14.44 करोड़ रुपये का एस्टीमेट स्वीकृत
यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे 35 रोड-फ्लाईओवर और बाईपास, आगरा-रामपुर सहित इन जिलों की सड़कों का होगा चौड़ीकरण
