विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलंदशहर: बीबीनगर से सिंभावली तक होगा सड़क का चौड़ीकरण, 14.44 करोड़ रुपये का एस्टीमेट स्वीकृत 

By Amar Singh Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 23 Sep 2026 06:30 AM (IST)

Bulandshahr News: बुलंदशहर में बीबीनगर से सिंभावली एनएच-9 तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 14.44 करोड़ रुपये का एस्टीमेट स्वीकृत हो गया है।

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. शासन ने चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के एस्टीमेट को प्रदान की स्वीकृति

  2.  7.22 करोड़ रुपये की धनराशि चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को हुई जारी

  3. किसानों और राहगीरों को आवागमन में मिलेगी बड़ी सहूलियत।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। शासन ने बुलंदशहर के बीबीनगर से हापुड़ के सिंभावली एनएच-9 तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के 14.44 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही पहली किस्त के रूप में 7.22 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है।

प्रांतीय खंड अब सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करा देगा। सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से किसानों के साथ ही राहगीरों को भी आवागमन में सहूलियत होगी।

प्रांतीय खंड ने लाजिस्टिक में बीबीनगर से सिंभावली एनएच-9 तक वाया हींगवाड़ा लाडपुर भरना मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए शासन को पिछले दिनों 14.44 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर भेजा था।

शासन ने लाजिस्टिक के तहत बीबीनगर से सिंभावली एनएच-9 तक वाया हींगवाड़ा लाडपुर भरना मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर 7.22 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। फिलहाल यह सड़क 3.75 मीटर चौड़ी और 7.350 किलोमीटर का टुकड़ा है। अब इसके 5.50 मीटर चौड़ा किया जाएगा।

सिंगल सड़क पर यातायात का अत्यधिक दबाव होने के चलते सड़क क्षतिग्रस्त हुई पड़ी है। इस सड़क से किसान सिंभावाली मिल तक अपना गन्ना भी ले जाते हैं। साथ ही अन्य लोग भी सिंभावली के लिए निकलते हैं। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

लंबे समय से सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग चली आ रही थी। जो अब जाकर पूरी हुई है। प्रांतीय खंड विभाग अब 7.350 किलोमीटर लंबी इस सड़क के टुकड़े के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देगा। टेंडर प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।

सड़क का यह टुकड़ा इस लिए महत्वपूर्ण है कि यह सीधा एनएच-9 से जुड़ता है। सड़क इस महत्वपूर्ण टुकड़े के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से यातायात को रफ्तार मिलने के साथ ही लोगों और किसानों को सहूलियत होगी।

इन्होंने कहा...

शासन ने बीबीनगर से सिंभावली एनएच-9 तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के 14.44 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर 7.22 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। फिलहाल सड़क 3.50 मीटर चौड़ी है। अब सड़क को 5.50 मीटर चौड़ा किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी करा जल्द चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण शुरू करा दिया जाएगा।
-राहुल शर्मा, एक्सईएन, प्रांतीय खंड