Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bulandshahar: प्रेमिका की अनदेखी सहन नहीं कर सका युवक, फांसी लगाकर दे दी जान, महिला सहित दो गिरफ्तार

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 08:38 PM (IST)

    Bulandshahar News बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के भीमपुर गांव में एक युवक ने प्रेमिका की अनदेखी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला और उसके चचेरे ससुर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    Hero Image
    बुलंदशहर के भीमपुर गांव निवासी तेजेंद्र का फाइल फोटो

    संवाद सूत्र, जागरण, दानपुर (बुलंदशहर)। कोतवाली डिबाई की रिपोर्टिंग चौकी दौलतपुर क्षेत्र के भीमपुर गांव में सोमवार की रात एक युवक ने विवाहित प्रेमिका की अनदेखी से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रेमिका और उसके चचेरे ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रामीणों के मुताबिक गांव निवासी 23 वर्षीय तेजेंद्र पुत्र भरतसिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह मजदूरी करके परिवार के गुजारे को भाइयों का सहयोग करता था। पिछले डेढ़ साल से उसका गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन से महिला तेजेंद्र को अनदेखा कर रही थी। महिला ने उससे बात करना भी बंद कर दिया था।

    इसी बात से नाराज होकर उसने सोमवार की रात जंगल मे जाकर फांसी लगा ली। देर रात स्वजन को घटना की जानकारी हुई तो युवक के घर में कोहराम मच गया। युवक के भाई राजकुमार ने पुलिस को तहरीर दी है।

    उनका आरोप है कि विवाहित महिला पुष्पा और उसी के परिवार का बनी सिंह उसके भाई को पिछले कुछ समय से प्रता़ड़ित कर रहे थे। भाई को फंसाने के लिए सोमवार को दिन में दोनों ने मिलकर पुलिस को गंभीर आरोप लगाते हुए एक प्रार्थनापत्र दिया था। इस बात से परेशान होकर दोपहर में उसका भाई घर से गायब हो गया था।

    स्वजन ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसकी जानकारी नहीं हो पाई। देर रात पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी। एकाएक हुई इस हादसे के बाद स्वजन दुखी हैं। उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद अनूपशहर के गंगातट पर अंतिम संस्कार कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविरतन सिंह ने बताया कि युवक के स्वजन ने गांव की महिला पुष्पा और बनीसिंह पर आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।