विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बसपा ने खोला पत्ता: शिकारपुर से मुकेश पंडित घोषित किए प्रत्याशी, मुनकाद अली ने साधा विरोधियों पर निशाना

Published: Mon, 19 Oct 2026 08:57 AM (IST)

बसपा ने शिकारपुर विधानसभा सीट से मुकेश पंडित को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू मुनकाद अली ...और पढ़ें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मुनकाद अली का स्वागत करते शिकारपुर विधानसभा प्रत्याशी मुकेश पंडित स्वागत करते हुए। जागरण कार्यक्रम में पधारे कार्यकर्ता।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मुनकाद अली का स्वागत करते शिकारपुर विधानसभा प्रत्याशी मुकेश पंडित स्वागत करते हुए। जागरण कार्यक्रम में पधारे कार्यकर्ता।

HighLights

  1. बसपा ने शिकारपुर विधानसभा सीट से मुकेश पंडित को प्रत्याशी बनाया

  2. बाबू मुनकाद अली ने 2027 चुनाव पर रणनीति स्पष्ट की

  3. भाजपा, सपा, कांग्रेस पर मुनकाद अली ने जमकर हमला बोला

संवाद सूत्र, शिकारपुर(बुलंदशहर)। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं उत्तराखंड प्रभारी बाबू मुनकाद अली ने बसपा के पत्ते खोलते हुए जिले की शिकारपुर विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित की घोषणा की। गांव के स्थित लार्ड शिवा इंस्टीट्यूट के मैदान में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा किसी पार्टी से नहीं बल्कि सर्व समाज के लोगों से गठबंधन करेगी।

मुनकाद अली ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को जनता समझ चुकी है। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले विदेश से काला धन लाकर जनता के खाते में 15-15 लाख भेजे जाने की वायदा खिलाफी की। किसान को उसकी फसल का सही दाम नहीं मिल पा रहा। गन्ने की कीमतों में मामूली वृद्धि किसान के साथ एक धोखा है।

कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए मुनकाद अली ने कहा कि वह कहते हैं कि मुसलमान के हमदर्द हैं, मुसलमान के हमदर्द नहीं बल्कि उसकी वोट के हमदर्द हैं। मुनकाद अली ने कहा कि मुसलमान भाइयों एवं सर्व समाज के लोगों का इसी प्रकार समर्थन मिलता रहा तो प्रदेश में बसपा की सरकार को आने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।

वैश्य समाज के लोगों ने भाजपा छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण की

इससे पूर्व मुख्य अतिथि मुनकाद अली, कोऑर्डिनेटर मेघानंद सिंह, सतपाल पीपला, कमलराज सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान, पूर्व चेयरमैन फूलवती राणा को सम्मानित किया। इस मौके पर वैश्य समाज के ओम सिंघल, मुकेश गर्ग आदि ने भाजपा छोड़कर बसपा में आने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें- मायावती का बड़ा एलान: आकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 बड़ी जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की बसपा में वापसी नहीं

यह भी पढ़ें- बसपा 2027 चुनाव की तैयारी में: आगरा में आकाश आनंद करेंगे प्रत्याशियों का एलान! सीटों पर दावेदारों की सूची तैयार