विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलंदशहर: डिबाई स्टेशन पर रूकेगी बरेली-इंदौर एक्सप्रेस; ग्वालियर, झांसी, उज्जैन व इंदौर सहित कई जगह पहुंचना होगा आसान  

By Punkaj Paliwal Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 18 Aug 2026 06:36 PM (IST)

बुलंदशहर के डिबाई रेलवे स्टेशन पर बुधवार से बरेली-इंदौर एक्सप्रेस (14320) का ठहराव शुरू हो रहा है, जिसकी मांग सांसद डॉ. भोला सिंह ने की थी।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. सांसद डाॅ. भोला सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री से की थी मांग।

  2. स्टेशन अधीक्षक ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां कीं पूरी।

संवाद सूत्र, डिबाई (बुलंदशहर)। डिबाई सहित जिले के लोगाें के लिए अच्छी खबर है। अब बरेली से चलकर इंदौर को जाने वाली बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का ठहराव डिबाई स्टेशन पर भी होगा। बुधवार को अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा। जिसके लिए स्टेशन अधीक्षक द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

क्षेत्र के लोगों की मांग को देखते हुये करीब तीन माह पूर्व बुलंदशहर के सांसद डाॅ. भोला सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री से बरेली से इंदौर की ओर जाने वाली बरेली-इंदौर एक्सेप्रेस का ठहराव गांव कसेर कलां स्थित डिबाई स्टेशन पर कराया था। अब बुधवार से इस ट्रेन का ठहराव डिबाई स्टेशन पर होगा। जिसके लिए डिबाई स्टेशन अधीक्षक रामजी लाल मीना द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

रामजी लाल मीना ने बताया कि गाडी संख्या 14320 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में एक दिन बुधवार को बरेली से चलकर चंदौसी, बबराला, डिबाई, अलीगढ़, आगरा फोर्ट, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, बीना, बिदिसा, उज्जैन होते हुए इंदौर जायेगी। बताया कि बुधवार को डिबाई रेलवे स्टेशन पर प्रथम बार इसका ठहराव होगा।

14 बजकर 16 मिनट पर होगी रवाना

स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के तहत अतिथियों के द्वारा 14 बजकर 16 मिनट पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का गंतव्य की ओर रवाना किया जायेगा। स्टेशन अधीक्षक रामजी लाल मीना द्वारा कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- अब 'कुली' नहीं वसूल पाएंगे ज्यादा पैसे, उत्तर रेलवे का औचक जांच अभियान शुरू, 13 पोर्टरों पर एक्शन

यह भी पढ़ें- कृपया ध्यान दें! गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रूट पर ट्रेनें प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

ट्रैफिक लाइटें बनीं शोपीस  

खुर्जा: नगर में ट्रैफिक नियमों के पालन करने के लिए रोडवेज बस स्टैंड, जेवर अड्डा चौराहे, पहासू अड्डा, मूंडाखेड़ा चौराहे पर सिंग्नल लाइटें लगाई गई थीं। जिनमें पहासू अड्डा और मूंडाखेड़ा पर लाइटें तो जल रही हैं, लेकिन सिग्नल का कोई पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है। इसके अलावा रोडवेज बस स्टैंड और जेवर अड्डा चौराहे पर लाइटें जल भी नहीं रहीं हैं। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अनवर हुसैन का कहना है कि ट्रैफिक लाइटों को नियमित रूप शुरू कराया जाएगा।