बुलंदशहर में औरंगाबाद-पवसरा बागवाला मार्ग का चौड़ीकरण, 18 करोड़ स्वीकृत; टेंडर के बाद शुरू होगा काम
शासन ने बुलंदशहर में औरंगाबाद-पवसरा बागवाला मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 18.69 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को मंजूरी दी है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
18.69 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को शासन ने दी स्वीकृति।
औरंगाबाद-पवसरा बागवाला मार्ग का होगा चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण।
सड़क 3.5 से 5.5 मीटर चौड़ी होगी, यातायात सुगम।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। शासन ने औरंगाबाद-पवसरा बागवाला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के 18.69 करोड़ रुपये एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य आरंभ करा देगा। सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से यातायात को रफ्तार मिलेगी।
प्रांतीय खंड ने पिछले दिनों औरंगाबाद-पवसरा बागवाला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 18.69 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा था। शासन ने औरंगाबाद-पवसरा बागवाला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर 9.34 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है।
लंबे समय से चली आ रही थी मांग
प्रांतीय खंड अब टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ करा देगा। औरंगाबाद-पवसरा बागवाला मार्ग के 10 किलोमीटर का यह मार्ग फिलहाल साढ़े तीन मीटर चौड़ी है। साथ ही सड़क जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लंबे समय से सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग चली आ रही थी। चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के दौरान सड़क को अब साढ़े तीन मीटर से साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के बाद अनामिका चीनी मिल के लिए किसानाें को आवागमन में सहूलियत होगी। साथ ही राहगीरों को गड्ढ़ा युक्त सड़क से भी निजात मिलेगी।
सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के बाद यातायात को भी रफ्तार मिलेगी। ब्लाक मुख्यालय तक इस सड़क के टुकड़े का चौड़ीकरण बहुत समय पहले हुआ था। यह हिस्सा शेष रह गया था। अब इसका चौड़ीकरण किया जाएगा।
शासन ने औरंगाबाद-पवसरा बागवाला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 18.69 करोड़ रुपये का एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर 9.30 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
-राहुल शर्मा, एक्सईएन प्रांतीय खंड
यह भी पढ़ें- गागलहेड़ी-भगवानपुर कांवड़ मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 14 गांवों की आबादी को लाभ; 27 करोड़ का बजट मंजूर
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: सात गांवों से गुजरने वाले मार्ग के चौड़ीकरण को 24.37 करोड़ रुपये स्वीकृत, दूर होगी ग्रामीणों की परेशानी
