विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आकाश आनंद बोले- बढ़ती महंगाई के लिए BJP जिम्मेदार, राहुल गांधी कंफ्यूज नेता; गिरगिट की तरह रंग बदलता है PDA

By Nagendra Rawal Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 28 Oct 2026 06:45 PM (IST)

Akash Anand: बुलंदशहर में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने भाजपा सरकार पर महंगाई, स्वास्थ्य और अपराध को लेकर हमला बोला। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

गांव खालौर में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते आकाश आनंद। जागरण   -- भाजपा, कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा

गांव खालौर में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते आकाश आनंद। जागरण -- भाजपा, कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा

HighLights

  1. बुलंदशहर के गांव खालौर में बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित। 

  2. बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने भाजपा, सपा व कांग्रेस पर साधा निशाना।

संवाद सूत्र, जहांगीराबाद (बुलंदशहर)। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

बुधवार को गांव खालौर स्थित राजेश्वरी देवी नेत्रपाल सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी झूठी तारीफ और विज्ञापनों पर सात हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है, लेकिन झांसी के सरकारी अस्पताल में आग लगने से मृत बच्चों के परिजनों की मदद या स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए इनके पास पैसे नहीं हैं।

जनता महंगाई की मार को झेल रही हैं। प्रदेश में बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने एनसीआरबी (National Crime Records Bureau) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में सालाना हजारों हत्याएं, महिलाओं पर अत्याचार और लूट की घटनाएं हो रही हैं।

वहीं सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये दल केवल छलावा कर रहे हैं और बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के नाम पर राजनीति करते हैं। उन्होंने अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा का पीडीए गिरगिट की तरह रंग बदलता है और सपा सरकार ने महापुरुषों के नाम पर रखे गए जिलों के नाम बदले हैं, जो उनकी दोहरी मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कंफ्यूज नेता बताया। अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से मनोज प्रधान को बसपा का प्रत्याशी घोषित करने की जानकारी दी। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कोआर्डिनेटर मुनकाद अली, जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान, राशिदर, विक्रांत, कुंवरपाल, सुंदरर व आजाद आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर से गुजरेगा अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल कारिडोर, 33 गांवों में बैनामे पर लगी रोक

यह भी पढ़ें- दिल्ली में BS-4 से नीचे के वाहनों के प्रवेश पर रोक, ARTO बुलंदशहर की ट्रांसपोर्टरों को निर्देश का पालन करने की हिदायत

कांग्रेस ने लगाई 'वोट बचाओ देश बचाओ' चौपाल

बीबीनगर (वि): चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस की एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ-देश बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ चौपाल लगाकर लोगों से पहुंचने की अपील की।

बुधवार को डा. इरफान, रिक्की सिरोही द्वारा आयोजित चौपाल में अभियान के पर्यवेक्षक नरेश ठाकुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट शामिल हुए। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नईम मंसूरी, साजिद चौधरी, सतीश पूनिया, रिक्की सिरोही, हिटलर चौधरी, डा. इरफान आदि मौजूद रहे।