बुलंदशहर से गुजरेगा अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल कारिडोर, 33 गांवों में बैनामे पर लगी रोक
बुलंदशहर में अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर के निर्माण के लिए डिबाई और शिकारपुर तहसील के 33 गांवों में जमीन ...और पढ़ें

HighLights
अलीगढ़-मुरादाबाद कॉरिडोर बुलंदशहर से गुजरेगा।
डिबाई व शिकारपुर तहसील के 33 गांवों में रोक।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल कारिडोर जिले की दो तहसीलों से होकर निकलेगा। कारिडोर निर्माण को ध्यान में रख कर डिबाई और शिकारपुर तहसील के 33 गांवों में जमीन के बैनामा पर डीएम ने रोक लगा दी गई है।
जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल कारिडोर निर्माण को ध्यान में रख कर डिबाई और शिकारपुर तहसील जमीन के बैनामा पर रोक लगा दी है। डिबाई तहसील के अमरपुर, घुसराना हरी सिंह, हीरापुर खुर्द, खेड़िया बक्स, दौलतपुर खुर्द, दानगढ़, शेखुपुर, उदयपुर खुर्द समेत 23 गांव और शिकारपुर तहसील के चौढ़ेरा, बरखेड़ा, धौरऊ, बहलोलपुर, छतारी, सिद्धपुर समेत 10 गांव में जमीन के बैनामा पर रोक लगा दी है।
इन गांव भू-उपयोग परिवर्तन, उप विभाजन, कालोनी विकास मानचित्र स्वीकृति, विक्रय विलेख समेत अन्य राजस्व से जुड़ी कार्यवाही के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के क्रियांव्यन इकाई मुरादाबाद से अनुमति लेकर ही कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
