Move to Jagran APP

UP Politics: यूपी की इन दो सीट पर अनुसूचित प्रत्याशी उतारकर सपा ने खेला बड़ा दांव, आजाद समाज पार्टी संस्थापक चंद्रशेखर से किनारा

भाजपा के साथ गठबंधन से पहले रालाेद और सपा का साथ था। तब बिजनौर लोकसभा सीट रालोद के खाते में तय माना जा रहा था। रालोद प्रमुख जयन्त चौधरी नगीना सीट से आजाद समाज पार्टी संस्थापक चंद्रशेखर को अपने सिंबल से चुनाव लड़ाना चाहते हैं। लेकिन जयन्त चौधरी भाजपा के साथ चले गए। कांग्रेस से गठबंधन के बाद बिजनौर और नगीना सीट सपा के कोटे में आई थी।

By Ajeet Chaudhary Edited By: Abhishek Saxena Published: Sat, 16 Mar 2024 08:34 AM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2024 08:39 AM (IST)
दो सीट पर अनुसूचित प्रत्याशी उतारकर सपा ने खेला बड़ा दांव, आजाद समाज पार्टी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद से किनारा

जागरण संवाददाता, बिजनौर। सपा ने अनुसूचित समाज के वोटरों को साधने के लिए सुरक्षित नगीना सीट के साथ ही सामान्य बिजनौर सीट पर भी अनुसूचित समाज के प्रमुख चेहरे यशवीर सिंह पर दांव खेला है। वे नगीना सीट पर सपा से सांसद रह चुके हैं।

loksabha election banner

सबसे अधिक चर्चा में रही नगीना सीट पर सपा हाईकमान ने आजाद समाज पार्टी संस्थापक चंद्रशेखर को झटका दिया है। वे सपा के गठबंधन के सहारे नगीना सीट से ताल ठोक रहे थे। शुक्रवार को भी उन्होंने यहां जनसभा की थी लेकिन सपा ने यहां से पूर्व जज मनोज कुमार को मैदान में उतार दिया है।

भाजपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी हैं मैदान में

बिजनाैर लोकसभा सीट से भाजपा और रालोद गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान चुनाव मैदान में हैं तो बसपा ने जाट चेहरे बिजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर सपा द्वारा किसी मुस्लिम या सैनी समाज के चेहरे को टिकट देने की चर्चा थी लेकिन सपा हाईकमान ने उम्मीदों से एकदम विपरित पूर्व सांसद यशवीर सिंह का नाम घोषित करके चौंका दिया है।

अनुसूचति समाज से आने वाले यशवीर सिंह धोबी वर्ष 2009 में नगीना सीट पर सांसद रह चुके हैं। वे 2014 में भाजपा के डा.यशवंत सिंह से चुनाव हार गए। 2019 में सपा बसपा गठबंधन में सीट सपा के खाते में जाने पर वे भाजपा में चले गए लेकिन जल्दी ही सपा में वापसी कर ली।

ये भी पढ़ेंः Route Divert: विश्वप्रसिद्ध होली मेला के लिए बरसाना आ रहे हैं तो जरा ध्यान दें, आज से वाहनों की नो एंट्री, यहां पार्क होंगी गाड़ियां

नगीना सीट से चुनाव लड़ने की थी बात

वहीं आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के सपा के साथ मिलकर नगीना सीट पर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी लेकिन यहां से पूर्व अपर जिला जज एवं सत्र न्यायधीश मनोज कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। मूल रूप से चंदोली जिले के रहने वाले हैं।

वीआरएस ले लिया था

कहा यह भी जाता है कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कहने पर ही 17 वर्ष दो माह और 13 दिन न्यायिक सेवा में रहने के बाद सितंबर 2023 में वीआरएस ले लिया। उस समय वे बिजनौर में ही नियुक्त थे। उनके प्रत्याशी बनने से नगीना सीट से चंद्रशेखर आजाद के सपा के सहयोग से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर विराम लग गया है।

ये भी पढ़ेंः Dimple Yadav: सपा सांसद डिंपल यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, CAA लागू करने और इलेक्ट्रिक बांड पर दिया ये जवाब

प्रोफाइल:

नाम: मनोज कुमार

पिता: छेदी कुमार

प्रत्याशी: बिजनौर लोकसभा

जन्म: 16 अप्रैल 1978

शैक्षिक योग्यता: बीएएलएलबी

अनुभव: पूर्व अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश

राजनीतिक सफर: न्यायिक सेवा से वीआरएस लेकर राजनीतिक सफर की शुरूआत।

नाम: यशवीर सिंह धोबी

पिता का नाम: स्व.गुलाब सिंह

प्रत्याशी: नगीना लोकसभा

जन्म: 12 दिसंबर 1972

शैक्षिक योग्यता: केमिकल इंजीनियर।

अनुभव: 2009 में सपा से नगीना सीट पर सांसद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.