विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चांगीपुर मिल के किसानों के खातों में आ जाएंगे 11.50 करोड़, चार जिलों में गन्ना भुगतान

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:10 AM (IST)

चांगीपुर चीनी मिल ने किसानों को 11.50 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान शुरू कर दिया है, जो चार जिलों के ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. चांगीपुर मिल ने 11.50 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान शुरू किया।

  2. चार जिलों बिजनौर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा के किसानों को लाभ

  3. 15 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान आज खातों में

जागरण संवाददाता, बिजनौर। बरकातपुर के बाद चांगीपुर चीनी मिल ने भी किसानों का भुगतान शुरू कर दिया है। मिल चलने के चार दिन के अंदर ही किसानों के लिए भुगतान किया जा रहा है। मिल को गन्ना सप्लाई करने वाले किसानों के खातों में 11.50 करोड़ रुपये का भुगतान पहुंच जाएगा। मिल द्वारा 15 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किया जा रहा है। यह भुगतान चार जिलों के किसानों के खातों में जाएगा।
बरकातपुर मिल ने जिले में सबसे पहले पेराई शुरू की थी और प्रदेश में सबसे पहले किसानों के खातों में गन्ना भुगतान भेजा। मिल ने दीपावली से पहले ही दो बार भुगतान कर दिया था। बाकी चीनी मिल भी भुगतान करने में तेजी दिखा रही हैं। बरकातपुर के बाद चांगीपुर चीनी मिल ने भी भुगतान शुरू कर दिया है।

चार जिलों के किसानों के खातों में जाएगा गन्ना भुगतान

मिल में 15 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का पैसा आज किसानों के खातों में पहुंच जाएगा। चांगीपुर मिल में 11 नवंबर से पेराई सत्र शुरू किया था। चांगीपुर मिल को सिंभावली मिल का भी 30 लाख क्विंटल गन्ना क्षेत्र आवंटित किया गया है। चांगीपुर मिल में बिजनौर के अलावा मेरठ, हापुड़ और अमरोहा के किसानों के गन्ने की भी पेराई होती है। यानी यह भुगतान चार जिलों के किसानों के खातों में भी जाएगा।

यह भी पढ़ें- UP IAS Transfer: शामली को मिला नया डीएम, 16वें जिला अधिकारी बने प्रवीण वर्मा

सबस पहले किया गया था भुगतान

चांगीपुर चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र में भी उत्तर प्रदेश में सबसे पहले किसानों का शत प्रतिशत भुगतान किया था। गन्ना महाप्रबंधक राहुल चौधरी ने बताया कि किसानों को गन्ना उठान या भुगतान की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। समय से भुगतान किसानों के खातों में भेजा जाएगा। यह भुगतान पिछले वर्ष के गन्ना मूल्य के आधार पर भेजा जा रहा है।

किसानों को गन्ना भुगतान लगातार कराया जा रहा है। भुगतान में जिले की मिल अच्छा कर रही हैं। किसानों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

-

ब्रजेश कुमार पटेल, जिला गन्ना अधिकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।