शिक्षिका दीपिका का शव घर पहुंचते ही मचा चीत्कार, घर में इकलौते कमाने वाले थे लोकेंद्र जोशी; मुरादाबाद हादसे ने छीना सहारा
मुरादाबाद के छजलैट में हुए सड़क हादसे में नूरपुर की शिक्षिका दीपिका राजपूत और रतनगढ़ के लोकेंद्र जोशी की मौत हो गई। दीपिका अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गईं, जबकि लोकेंद्र अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे, जिनके सात बेटियां और एक बीमार बेटा है।

महिला शिक्षक दीपिका की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त रोडवेज बस। जागरण
HighLights
मुरादाबाद सड़क हादसे में दो बिजनौर निवासियों की मौत।
शिक्षिका दीपिका राजपूत और पंडित लोकेंद्र जोशी थे मृतक।
दोनों के परिवारों में शोक, अंतिम संस्कार संपन्न।
संवाद सूत्र, नूरपुर (बिजनौर)। मुरादाबाद के छजलैट में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में ब्लाक के गांव जाफरपुर कोट निवासी 31 वर्षीय शिक्षिका दीपिका राजपूत की मौत हो गई। उनकी तैनात जिला रामपुर के सैदनगर ब्लाक के गांव हाजीनगर में थी। वह वहां सहायक अध्यापक थीं। उनके पति प्रखर सिंह नूरपुर ब्लॉक के गांव चेहली के संविलियन विद्यालय में सहायक शिक्षक हैं।
स्वजन के अनुसार दीपिका शनिवार को विशेष मतदाता अभियान होने के चलते शनिवार की सुबह रामपुर में विद्यालय जाने के लिए रोडवेज बस से निकलीं थीं। लेकिन, किसी को क्या पता था कि वह हादसे का शिकार हो जाएंगे। शाम को उनका शव गांव पहुंचा तो स्वजन में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों की भीड़ भी उनके घर एकत्र हो गई। देर शाम बैराज घाट पर उनका उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका अपने पीछे दो बच्चों को रोता बिलखते छोड़ गईं हैं।
घर से गए थे मुरादाबाद के लिए, आई मौत की सूचना
गांव रतनगढ़ निवासी लोकेंद्र जोशी मुरादाबाद हादसे में मौत हो गई। वह पंडिताई का कार्य करते थे। देर शाम उनका शव घर पहुंचा तो स्वजन में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। लोकेंद्र के परिवार में सात बेटियां व एक बेटा है। बेटा बीमार रहता है। परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। आने वाली एक मार्च को दो बेटियों की शादी होने वाली थी। शनिवार को शनि दान लेने मुरादाबाद जा रहे थे। वह ज्यादा पढ़े लिखे नहीं थे।