विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: आकाश बनकर नसीम ने शादीशुदा महिला को फंसाया, हिंदू रीति रिवाज से शादी की; केस दर्ज

Published: Sun, 28 Jul 2024 02:25 PM (IST)

उत्‍तर-प्रदेश के बिजनौर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्‍स ने अपनी पहचान छुपाकर एक दूसरे धर्म की महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसने उससे हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। मामला खुलने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी होने के बाद हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया।

पहचान छुपाकर युवक ने महिला को फंसाया। सांकेतिक तस्‍वीर
पहचान छुपाकर युवक ने महिला को फंसाया। सांकेतिक तस्‍वीर

HighLights

  1. बिजनौर के युवक ने मोहाली में महिला को प्रेमजाल में फंसाया
  2. हिंदू संगठनों का हंगामा, शहर कोतवाली में चार पर केस दर्ज

 जागरण संवाददाता, बिजनौर। एक मुस्लिम युवक ने आकाश बनकर पंजाब के मोहली की रहने वाली शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। पति से तलाक कराकर खुद हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। उसे मोहाली में छोड़कर घर आ गया। महिला उसकी तलाश करते हुए घर पहुंची तो सच सामने आया।

कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ झांसा देकर शादी करना और तीन स्वजन के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर काज़ी उर्फ खेड़की निवासी नसीम चंडीगढ़ के मोहाली में कारपेंटर का काम करता है। वहां उसकी मुलाकात रोशनी से हुई। रोशनी पहले से ही शादीशुदा थी। रोशनी ने बताया कि नसीम ने अपना नाम आकाश बताया। उससे नजदीकियां बना ली।

इसे भी पढ़ें-'कौन क्या कहता है परवाह नहीं, मुख्यमंत्री के साथ था और रहूंगा': फतेह बहादुर सिंह

शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया और पहले उसने पति को तलाक दिलवाया। तलाक दिलवाकर हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली। शादी के कुछ दिन बाद नसीम उर्फ आकाश मोहाली पंजाब से फरार हो गया। दो महीने तक नहीं लौटा।

इसे भी पढ़ें-भारी विरोध के बीच होटल बनारस कोठी और रिवर पैलेश पर गरजा हथौड़ा और बुलडोजर

नसीम उर्फ आकाश को तलाशते हुए वह 16 जुलाई को जिला बिजनौर के गांव फरीदपुर काज़ी उर्फ खेड़की पहुंची। नसीम घर पर नहीं मिला। नसीम के स्वजन ने बताया वह साथ नहीं रह सकती है। क्योंकि वह मुस्लिम है। अगर इस्लाम कबूल कर करें तो नसीम से निकाह करा दिया जाएगा।

रविवार देर रात पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली आरोपित नसीम उर्फ आकाश, भाई वसीम, पिता शमीम, और ताऊ हासिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शहर कोतवाल उदयप्रताप ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।

हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

शनिवार रात बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग महिला के साथ बिजनौर शहर कोतवाली पहुंचे। जमकर हंगामा किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।