विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मंत्री जी, बिजनौर खादर को बाढ़ से बचाने को 24 KM लंबे तटबंध का निर्माण जरूरी', सिंचाई मंत्री से मिलकर MP ने रखी मांग

By Sachin Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 07 Sep 2026 06:35 PM (IST)

Bijnor News: बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने बाढ़ पीड़ितों के साथ लखनऊ में सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात ...और पढ़ें

बिजनौर सांसद चंदन चौहान और अन्य ने लखनऊ पहुंचकर सिंचाई मंत्री से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।

बिजनौर सांसद चंदन चौहान और अन्य ने लखनऊ पहुंचकर सिंचाई मंत्री से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।

HighLights

  1. सांसद चंदन चौहान ने सिंचाई मंत्री से मुलाकात की।

  2. बाढ़ पीड़ितों ने गंगा तटबंध निर्माण की मांग रखी।

  3. मंत्री ने जल्द सर्वे कराने का आश्वासन दिया।

संवाद सहयोगी, चांदपुर (बिजनौर)। गंगा खादर क्षेत्र में बाढ़ का कारण बन रही गंगा नदी के किनारे तटबंध का निर्माण करने की मांग को लेकर बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने बाढ़ पीड़ितों के साथ लखनऊ पहुंचकर सिंचाई मंत्री से मुलाकात कराई। किसानों ने मंत्री के समक्ष बाढ़ की समस्या को रखा। साथ ही क्षेत्र को बाढ़ मुक्त करने के लिए 24 किलोमीटर लंबा तटबंध निर्माण करने की मांग रखी।

खादर क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा में बरसात के दिनों में आने वाली बाढ के स्थाई समाधान के लिए सांसद चंदन चौहान ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद सोमवार को लखनऊ में बाढ़ पीड़ितों के साथ कैबिनेट सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भेट कर क्षेत्र की बाढ़ की समस्या से अवगत कराया।

किसानों ने समस्या को मंत्री के समक्ष रखते हुए कहा कि बरसात के दिनों में गंगा जमकर तबाही मचाती है। जिसके चलते चांदपुर तहसील के एक दर्जन से अधिक गांव के हजारों ग्रामीणों को प्रतिवर्ष बाढ़ का सामना करना पड़ता है।

बाढ़ के चलते चांदपुर को हस्तिनापुर व मेरठ को सीधे जोड़ने वाला बहसूमा ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे बंद होकर रह जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ माह से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप्प पड़ा है।

यह भी पढ़ें- कठियारी नदी में बहा अस्थायी रपटा, बिजनौर के ग्रामीणों का भागूवाला से संपर्क कटा

वहीं एक दर्जन गांव बाढ से प्रभावित है। सांसद ने बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए बिजनौर तहसील के गांव जहानाबाद से लेकर चांदपुर तहसील के गांव सुजातपुर खादर तक 24 किलोमीटर लंबा तटबंध निर्माण करने की मांग रखी। सांसद ने दूरभाष पर बताया कि सिंचाई मंत्री ने जल्दी ही टीम भेजकर सर्वे कराने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- कहीं भारी न पड़ जाए मौत के मुंह में मस्ती: गुलदार पकड़ने को लगाए पिंजरे में खुद को कैद कर रहे बच्चे

यह भी पढ़ें- विदेशों को नहीं भेजी गई 43 हजार टन राॅ शुगर, अब आ रही देश के उपभोक्ताओं के काम