UP में हड़पी MP के पूर्व मुख्यमंत्री की 26 बीघा जमीन, पिता का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर की धोखाधड़ी, दो गिरफ्तार
Bijnor News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में ...और पढ़ें

बिजनौर पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और पुलिस गिरफ्त में दो आरोपित।
HighLights
पूर्व सीएम के पिता का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराया।
बिजनौर जिले के गांव अमी खानपुर में है यह जमीन।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की 26 बीघा जमीन की फर्जी वसीयत बनाकर कब्जा कर लिया गया।
मध्यप्रदेश के जिला छिंदवाड़ा के कमलाकुंज नागपुर रोड गांव शिकारपुर निवासी निवासी कमलनाथ के पिता स्व. महेंद्रनाथ की नजीबाबाद तहसील के गांव अमी खानपुर में 90 बीघा जमीन है। पूर्व मुख्यमंत्री का आरोप है कि हल्का लेखपाल समेत चार लोगों ने उनके पिता का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र 2003 में जारी कराया, जबकि उनके पिता की मृत्य सात सितंबर 2004 में दिल्ली के एक एस्कार्ट अस्पताल में हुई।
आरोपितों ने 26 बीघा जमीन की एक पुरानी फर्जी वसीयत भी धर्मपाल के नाम की तैयार की। उनकी 26 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया। इस धोखाधड़ी का पता इस साल मई महीने में चला। 18 मई 2026 में कमलनाथ ने विरासत दर्ज कराने के लिए नजीबाबाद तहसीलदार के यहां आवेदन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री की तहरीर पर 30 सितंबर को नजीबाबाद थाने में धर्मपाल सिंह, जसविंदर ढिल्लो, विजयशंक व डेविड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि इस प्रकरण में नजीबाबाद के गांव महावतपुर बिल्लौच निवासी धर्मपाल व जिला देवरिया के गांव बरठी निवासी विजय शंकर को गिरफ्तार किया है।
एसपी ने बताया कि इस प्रकरण में दो गिरफ्तारी हो चुकी है। मामला पूर्व मुख्यमंत्री से जुड़ा है। जांच की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- UP Trade Show में मेहमान लेंगे ब्रिक्स सम्मेलन में परोसी गई बिजनौर की हर्बल चाय की चुस्की और कढ़ी-चावल का स्वाद
