विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर को मिले नए जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, उमेश प्रताप सिंह का हुआ तबादला

Published: Sun, 15 Nov 2026 07:22 PM (IST)

बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह का तबादला कर दिया गया है, उनकी जगह जोगिंदर सिंह को नया डीएम नियुक्त किया गया है।

निवर्तमान डीएम बिजनौर उमेश प्रताप सिंह बाएं और नवागत डीएम जोगिंदर सिंह (दाएं)।

निवर्तमान डीएम बिजनौर उमेश प्रताप सिंह बाएं और नवागत डीएम जोगिंदर सिंह (दाएं)।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह जोगिंदर सिंह को नया जिलाधिकारी बनाया गया है। उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उमेश प्रताप सिंह ने 23 सितंबर कोडीएम का पदभार ग्रहण किया था।

उधर, नवागत डीएम जोगिंदर सिंह ने शनिवार को देर शाम कोषागार पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उनके साथ सीडीओ, एडीएम और एसडीएम मौजूद थे। इससे पहले विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति के पद पर तैनात थे।

नवागत डीएम जोगिंदर सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से सीधी भर्ती (डीआर) के रूप में प्रवेश लिया। अभी तक वह उत्तर प्रदेश सरकार के नमामि गंगा एवं ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग, लखनऊ में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं।

अपने करियर के दौरान, उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट, सहायक सचिव, मुख्य विकास अधिकारी, उपाध्यक्ष और डीएम सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया है और वह अब तक विभिन्न पदों पर रहते हुए 11 वर्ष की सेवा दे चुके हैं। उन्होंने एमिटी विश्वविद्यालय से जैव प्रौद्योगिकी में बीटेक किया है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बसई गांव के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं IAS जोगिंदर सिंह... जिन्हें बिजनौर के जिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी दी गई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।