कौन हैं IAS जोगिंदर सिंह... जिन्हें बिजनौर के जिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी दी गई
बिजनौर जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत उमेश प्रताप सिंह का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह जोगिंदर ...और पढ़ें

आइएएस जोगिंदर सिंह व आइएएस उमेश प्रताप सिंह।
HighLights
उमेश प्रताप सिंह का बिजनौर जिलाधिकारी पद से तबादला।
जोगिंदर सिंह बिजनौर के नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए।
जोगिंदर सिंह 2015 बैच के आइएएस अधिकारी हैं।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। बिजनौर जिले में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह जोगिंदर सिंह को बिजनौर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दें कि उमेश प्रताप सिंह ने 23 सिंतबर को जनपद के डीएम का पदभार ग्रहण किया था। पिछले दिनों अधिवक्ताओं द्वारा डीएम कार्यालय में किए गए हंगामे को लेकर वे खासे चर्चा में आए थे। उधर, नवागत डीएम जोगिंदर सिंह इससे पहले विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति पद पर तैनात थे। प्रशासनिक फेरबदल के बाद उन्हें बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
2015 बैच के आइएएस हैं जोगिंदर सिंह
जोगिंदर सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से सीधी भर्ती (डीआर) के रूप में प्रवेश लिया। अभी तक वे उत्तर प्रदेश सरकार के नमामि गंगा एवं ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग, लखनऊ में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे।
अपने करियर के दौरान, उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट, सहायक सचिव, मुख्य विकास अधिकारी, उपाध्यक्ष और जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वे छह अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न पदों पर रहते हुए 11 वर्ष की सेवा दे चुके हैं। उन्होंने एमिटी विश्वविद्यालय से जैव प्रौद्योगिकी में बीटेक किया है। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बसई गांव के निवासी हैं।