विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में अंतरराज्यीय शटर तोड़ गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, ऐशो आराम और मौजमस्ती के लिए देते थे वारदात को अंजाम

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:00 AM (IST)

बिजनौर पुलिस ने अंतरराज्यीय शटर तोड़ गिरोह के गाजियाबाद के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस लाइन में आरोपित

पुलिस लाइन में आरोपित 

HighLights

  1. बिजनौर पुलिस ने अंतरराज्यीय शटर तोड़ गिरोह के तीन बदमाश पकड़े।

  2. गाजियाबाद के आरोपित ऐशो आराम और मौजमस्ती के लिए करते थे चोरी।

  3. गूगल मैप से शराब के ठेके चिन्हित कर चोरी की वारदातें करते थे।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। पुलिस ने अंतरराज्यीय शटर तोड़ गिरोह के गाजियाबाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपित पूरे देश में घूमकर दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटनाएं को अंजाम देते थे। वह ऐशो आराम और मौजमस्ती के लिए ऐसा करते थे।

गूगल मैप के माध्यम से ही वह सड़क किनारे वाले शराब के ठेके को चिन्हित करते थे। ठेके से शराब की बोतलें चोरी कर लेते थे। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरोह के सरगना पर 20 से अधिक केस दर्ज हैं।

रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि हल्दौर और स्वाट टीम ने शनिवार रात गांव कुम्हारपुरा नहर की पुलिया के पास मुठभेड़ के बाद जिला गाजियाबाद के थाना व गांव भोजपुर निवासी आस मोहम्मद, थाना मोदीनगर के गांव लतीफपुर निवासी कार्तिक व थाना ट्रोनिका सिटी के गांव मंडौला निवासी अतुल त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है।

आस मोहम्मद के घुटने के पास गोली भी लग गई। उसका मेडिकल अस्पताल में उपचार कराया गया। आरोपितों के पास से दो तमंचे, 30 हजार रुपये की नगदी, बोल्ट कटर, पेचकस और फर्जी नंबर प्लेट लगी स्विफ्ट कार बरामद की है। आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

मौज-मस्ती के लिए करते थे चोरी, मैप पर देखते थे ठेका

आरोपित मौज मस्ती और मंहगी शराब पीने के शौकीन है। चोरी के बाद कीमती कपड़ें, मोबाइल फोन और घड़ी खरीदे थे। उन्हें कीमती शराब पीने का भी शौक था। वह गूगल मैप पर शराब का ठेका देख लेते थे। रात के समय शटर काटकर चोरी कर लेते थे। कीमती शराब की बोतलें कार में रख लेते थे।

पूरे देश में करते थे चोरी

सीओ अभय पांडे ने बताया कि गिरोह के सरगना समेत अन्य आरोपितों ने 31 अक्टूबर को गाजियाबाद से नई कार लोन पर खरीदी थी। बिजनौर में चोरी के बाद वह कार से बिहार, मध्यप्रदेश और गुजरात निकल गए। आरोपितों ने बताया कि चलते समय कुछ जगह चोरी की है। पुलिस उन्हें चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।

इस वजह दस दिन में आरोपितों ने कार आठ हजार किमी तक चलाई। आस मोहम्मद पर बिजनौर के अलावा गाजियाबाद, आगरा, बुलंदशहर, दिल्ली, मध्यप्रदेश के शिवपुरी समेत कई जगह आपराधिक केस दर्ज हैं।

गिरोह का सरगना आस मोहम्मद है। गिरोह के सरगना पर 20 आपराधिक केस दर्ज हैं। इसमें लूट, चोरी, जानलेवा हमला और गैंग्स्टर के मामले दर्ज हैं। अतुल त्यागी पर छह केस दर्ज हैं। गिरोह में पांच बदमाश है। एक बदमाश पहले ही जेल जा चुका है, जबकि एक फरार है।

यह भी पढ़ें- बिजनौर को मिले नए जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, उमेश प्रताप सिंह का हुआ तबादला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।