'मेरा पति नपुंसक है... ससुर करना चाहता है गंदा काम' महिला ने पुलिस से लगाई गुहार
बिजनौर के हीमपुरदीपा में एक विवाहिता ने पति के नपुंसक होने का फायदा उठाकर ससुर पर गलत काम का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवादसूत्र, हीमपुरदीपा। विवाहिता द्वारा ससुर पर जबरन गलत काम करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है उसका पति नपुंसक है और ससुर इसी बात का फायदा उठाता है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति व ससुर समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगीना थाना क्षेत्र की युवती की शादी हीमपुरदीपा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई। शादी में मायके वालों ने 25 लाख खर्च किए। लेकिन, ससुराल पक्ष के लोगों ने कुछ दिनों बाद ही पांच लाख व एक कार की डिमांड करते हुए मारपीट करने लगे। बताया कि उसके ससुर की सरकारी नौकरी है, लेकिन पति कुछ नहीं करता है। खर्चों के लिए ससुर पर निर्भर रहना पड़ता है।
पति नपुंसक है और रहता है मानसिक बीमार
विवाहिता का आरोप है कि उसका पति नपुंसक है और मानसिक बीमार भी रहता है। आराेप है कि ससुर पति का इलाज कराने के बजाए कहते हैं कि वह उससे अवैध संबंध बनाती रहे। यह बात पति को बताई तो उसे पीटा गया।
आरोप है कि पति, ससुर, सास, तहेरे ससुर, ममेरे ससुर, जेठ व ननद दहेज के लिए मारपीट करते हैं। ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। लेकिन वह गत पांच अक्टूबर को अकेले अपनी ससुराल पहुंच गई। आराेप है कि उसे पीटा गया और 15 अक्टूबर को कपड़े बदलते समय वीडियो भी बनाया। आरोप लगाया कि ससुराल वाले गलत काम कराना चाहते हैं। पीड़िता ने पुलिस को इस संबंध में अवगत कराया।
सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति व ससुर समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में मेले में हुआ प्यार, भागकर की शादी, ससुराल के दरवाजे पर जलाया दुल्हन का शव
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, ससुराल पक्ष के लोग फरार
