मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, ससुराल पक्ष के लोग फरार
मुजफ्फरपुर के राजवाड़ा गांव में एक विवाहिता गुंजा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल ...और पढ़ें

विवाहिता का शव घर के एक कमरे में पड़ा मिला।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।
विवाहिता का शव घर के एक कमरे में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई है। मृतका की पहचान गुंजा कुमारी के रूप में हुई है।
उसकी शादी करीब 10 माह पूर्व पलटन पासवान के पुत्र कुंदन पासवान से हुई थी। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस की जांच के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें- मधुबनी के झंझारपुर में नर्सिंग होम में सर्जरी के बाद विवाहिता की मौत, चिकित्सक फरार
