मधुबनी के झंझारपुर में नर्सिंग होम में सर्जरी के बाद विवाहिता की मौत, चिकित्सक फरार
मधुबनी के झंझारपुर स्थित एक नर्सिंग होम में सर्जरी के बाद एक विवाहिता की मौत हो गई, जिसके बाद चिकित्सक ...और पढ़ें

घटना के बाद नर्सिंग होम के चिकित्सक और कर्मी फरार हो गए।
HighLights
झंझारपुर नर्सिंग होम में सर्जरी के बाद विवाहिता की मौत।
प्रसव के बाद हालत बिगड़ी, डीएमसीएच रेफर करते समय निधन।
घटना के बाद चिकित्सक और नर्सिंग होम कर्मी फरार।
जागरण संवाददाता, मधुबनी। जिले के झंझारपुर स्थित एक नर्सिंग होम में सर्जरी के बाद विवाहिता की मौत हो गई। घटना गुरुवार की देर रात की बताई जा रही है। प्रसव के बाद प्रसूता की हालत खराब होने पर उसे डीएमसीएच रेफर किया गया था।
डीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद नर्सिंग होम के चिकित्सक और कर्मी फरार हो गए। देर रात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजन नर्सिंग होम पर शव आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फिलहाल परिजन शव के आने का इंतजार कर रहे हैं।
