विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में सैकड़ों LPG कनेक्शन बंद होने पर उपभोक्ताओं का गोदाम पर हंगामा; कलक्ट्रेट पहुंचकर की समस्या समाधान की मांग

By Rajnarayan Kaushik Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 09 Oct 2026 01:37 PM (GMT+05:30)

Bijnor News: एचपीसीएल ने बिजनौर के आदोपुर गांव में लगभग 400 एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिए, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने कंपनी के गोदाम पर हंगामा किया।

गैस कनेक्शन बंद किए जाने के विरोध में एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते ग्राम आंदोपुर के ग्रामीण।

गैस कनेक्शन बंद किए जाने के विरोध में एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते ग्राम आंदोपुर के ग्रामीण।

HighLights

  1. एचपीसीएल ने आदोपुर गांव में 400 एलपीजी कनेक्शन बंद किए।

  2. ग्रामीणों ने कंपनी गोदाम पर हंगामा कर ज्ञापन सौंपा।

  3. डीएम ने कंपनी को कनेक्शन अनलॉक करने का निर्देश दिया।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी ने ग्राम आदोपुर में संचालित करीब 400 एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिए हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने पहले कंपनी के गोदाम पर हंगामा किया और बाद में इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

ग्राम आदोपुर निवासी धीर सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शुक्रवार को सुबह 12 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने एडीएम प्रशासन को दिए ज्ञापन में कहा कि गांव में अधिकांश गैस कनेक्शन एचपीसीएल कंपनी के हैं। गुरुवार को देर रात्रि कंपनी ने अचानक इन कनेक्शन को लाॅक कर दिया। इससे गैस सिलिंडर की बुकिंग बंद हो गई। 

पता चलने पर ग्रामीण शुक्रवार को कंपनी के गोदाम पर पहुंचे और कनेक्शन अनलाॅक कराने की मांग की। इसके बाद ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गैस कनेक्शन अनलाॅक किए जाने की मांग की। 

उधर, यह मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने कंपनी के अधिकारियों को गैस कनेक्शन ऑनलाक करने की हिदायत दी।

यह भी पढ़ें- राजकुमार@100: जानी! हम नहीं चाहते हमारी जवानी बीमार पड़े... 'जवान राजकुमार' वेद थापर ने साझा किए एक्टर के अनसुने किस्से

एनएचएम कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, एक्स-रे व लैब में नहीं हुई जांच

धामपुर : सीएचसी परिसर में शुक्रवार को एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी, स्टाफ नर्स व चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार किया। उनकी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन चल रहा है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने कार्य नहीं किया, जिसके चलते एक्स-रे लैब, पैथोलॉजी लैब आदि में मरीजों की जांच नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें- चार साल बाद टीम इंडिया में फिर दिखेगा भुवी की स्विंग का जादू, क्या बोले उनके शहर के खिलाड़ी और कोच?

हालांकि ओपीडी सुचारु रूप से चल रही है। इस दौरान कर्मचारियों ने सीएचसी प्रभारी डॉक्टर मानस चौहान को ज्ञापन भी सौंपा। जिसके माध्यम से कर्मचारियों ने सरकार से 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सुनवाई की मांग की है। जिसमें वेतन बढ़ोतरी, नियमित करने, अन्य कर्मचारियों की तरह एनएचएम कर्मियों को भी नौकरी में सभी सुविधा देने आदि मांगे शामिल हैं।