विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महिला से देवर ने किया जबरन 'हलाला', आरोपित गिरफ्तार; पति समेत अन्य की बिजनौर पुलिस कर रही तलाश

By Anuj Kumar Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 16 Oct 2026 06:42 PM (IST)

Bijnor News: तलाकशुदा महिला से उसके देवर ने जबरन हलाला किया, जिसके बाद बिजनौर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. पति सहित चार ससुरालियों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप।

  2. दो वर्ष पूर्व महिला को मारपीट कर तलाक देकर घर से निकाल दिया था।

संवाद सूत्र, किरतपुर (बिजनौर)। तलाकशुदा महिला से उसके देवर ने मारपीट कर जबरन हलाला किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने आरोप लगाया था कि दो वर्ष पूर्व उसके साथ मारपीट कर तलाक देकर घर से निकाल दिया गया था। जब से वह इधर-उधर भटक रही थी। कुछ दिन पहले वह अपने पूर्व पति के पास लौटने की इच्छा जताने पर उसके साथ मारपीट कर जबरन हलाला कराया गया।

शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि कस्बा किरतपुर निवासी महिला का निकाह तीन वर्ष पूर्व थाना कोतवाली नजीबाबाद के कस्बा साहनपुर युवक से हुआ था।

पति, सास, दोनों देवर उसके साथ मारपीट कर गली-गलौच करते थे। वे उसके तीन माह के गर्भ को भी गिराने के लिए दवाई पिलाने का प्रयास कर रहे थे।

महिला ने आरोप लगाया था कि दो वर्ष पूर्व उसके साथ मारपीट कर तलाक देकर घर से निकाल दिया गया था। जब से वह इधर-उधर भटक रही थी। कुछ दिन पहले वह अपने पूर्व पति के पास लौटने की इच्छा जताने पर उसके साथ मारपीट कर जबरन हलाला कराया गया। महिला के मना करने पर भी देवर ने जबरदस्ती हलाला किया।

यह भी पढ़ें- बिजनौर में दिल दहलाने वाला मामला: कार से युवक को टक्कर मारकर 40 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत

किरतपुर पुलिस ने आरोपित को सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपित पति समेत अन्य नामजद आरोपितों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- AI से रामलीला का वीडियो एडिट कर रंगदारी मांगने के मामले में 4 यूट्यूबराें के खिलाफ मुकदमा, बिजनौर पुलिस ने दो को दबोचा