'अपडेट मोड' पर जाते ही फोन हुआ हैक, बिजनौर में Domino's मैनेजर के खाते से उड़ाए 2.16 लाख रुपये
बिजनौर में डोमिनोज के प्रबंधक दिव्यांशु यादव का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से 2.16 लाख रुपये से अधिक की ठगी की।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
डोमिनोज मैनेजर का मोबाइल फोन हैक हुआ।
साइबर अपराधियों ने खाते से 2.16 लाख रुपये निकाले।
पीड़ित ने नूरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। बिजनौर में डोमिनोज के प्रबंधक का मोबाइल फोन हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 2.16 लाख रुपये से अधिक की धनराशि उड़ा ली। प्रबंधक द्वारा घटना की तहरीर नूरपुर थाने में दी गई है।
लिंडरपुर गांव निवासी दिव्यांशु यादव घरों पर पिज्जा आदि फास्ट फूड सप्लाई करने वाली डोमिनोज कंपनी में बिजनौर में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। दो नवंबर को उनका मोबाइल स्वतः ही अपडेट मोड पर चला गया।
इस दौरान साइबर अपराधियों ने उनका फोन हैक कर उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर दो लाख सोलह हजार चार सौ निन्यानवे रुपये (2,16,499) निकाल लिए।
मोबाइल के सामान्य मोड पर आने तथा रुपये निकाले जाने के मैसेज मिलने पर उन्हें साइबर ठगी का पता लगा। पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है। एसओ त्रिवेंद्र सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए कार्रवाई कराए जाने की बात कही है।