विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमी संग मुंबई भागी तीन बच्चों की मां की हत्या, प्रेमी ने पत्नी और ससुरालियों पर लगाया आरोप 

Published: Wed, 21 Oct 2026 06:04 PM (IST)

बिजनौर की तीन बच्चों की मां रुखसाना, जो प्रेमी संग मुंबई भागी थी, की हत्या कर दी गई है। प्रेमी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बिजनौर की रुखसाना प्रेमी संग मुंबई भागी थी।

  2. मुंबई में कूड़े के ढेर में मिला रुखसाना का शव।

  3. प्रेमी ने पत्नी और ससुरालवालों पर हत्या का शक जताया।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। गांव सादकपुर निवासी 27 वर्षीय रुखसाना इसी गांव के रहने वाले मोहम्मद साकिब के साथ बीती नौ जुलाई को प्रेम प्रसंग के चलते तीन बच्चों को छोड़कर चली गई थी। प्रेमी साथ मुंबई के शांता क्रूज इलाके में किराए पर रह रही थी, लेकिन अब मुंबई में उसकी हत्या कर शव कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया।

प्रेमी ने अपनी पत्नी व ससुरालवालों पर हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। मृतका के स्वजन मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।

यह है पूरा मामला

सादकपुर निवासी मृतका के चाचा जफरुद्दीन के मुताबिक करीब छह वर्ष पहले साकिब और रुखसाना का गांव में प्रेम प्रसंग हुआ था, घर वालों को पता लगने पर रुखसाना का निकाह मुरादाबाद के थाना कांठ के गांव रवाना में कर दिया था। इसके बाद साकिब का निकाह भी हो गया था और वह मुंबई में रह कर ऑटो चलाने लगा था।

जुलाई में दोनों अपने-अपने घर आए थे, तभी उनमें कुछ बातचीत हुई दोनों फरार हो गए थे। रुखसाना के तीन, जबकि साकिब के दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले साकिब ने गांव में फोन कर सूचना दी थी कि रुखसाना लापता है। वह 26 सितंबर को ऑटो चलाने चला गया।

जब रात में घर लौटा तो रुखसाना गायब थी। उसकी पत्नी शहरीन भी वहां रहने आ गई थी, उसने कुछ दिन पहले ही अपने पिता सरताज, भाई समीर और मां फरजाना को मुंबई बुलाया था।

साकिब ने इन दिनों पर शक जताते हुए मुंबई के शांताक्रुज थाने में तहरीर दी थी। वहां की पुलिस ने रविवार को बांद्रा इलाके में कूड़े के ढेर से रुखसाना का शव बरामद कर लिया है। सूचना पर उसके स्वजन मुंबई रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के केस दर्ज कराते ही फोन बंदकर फरार हुआ पति पप्पू गिरधारी, लोकेशन तलाश रही पुलिस

यह भी पढ़ें- शिवा हत्याकांड: 11 दिन की फरारी में कहां रही श्रद्धा दुबे? नेपाल से आगरा तक बदलती रही ठिकाने, आखिर में धरी गई