बिजनौर के यात्रियों की शिकायत का असर: भनेड़ा में अब जरूर रुकेंगी नजीबाबाद डिपो की रोडवेज बसें
Bijnor News: नजीबाबाद डिपो की बसों को अब भनेड़ा बस अड्डे पर रुकना अनिवार्य होगा। यात्रियों की शिकायतों के बाद ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
फ्लाईओवर से सीधे निकलने वाली बसों पर होगी कार्रवाई।
नियम न मानने वाले चालकों-परिचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई।
संवाद सहयोगी, नजीबाबाद (बिजनौर)। ग्राम भनेड़ा के निर्धारित रोडवेज बस स्टाप पर अब नजीबाबाद डिपो की बसों को अनिवार्य रूप से रुकना होगा। बसों के निर्धारित स्टापेज पर नहीं रुकने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नजीबाबाद डिपो ने बिजनौर मार्ग पर संचालित होने वाली सभी बसों के चालक और परिचालकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के निर्धारित बस स्टापेज में ग्राम भनेड़ा का बस अड्डा भी शामिल है। इसके बावजूद अधिकांश चालक समय बचाने के चक्कर में रोडवेज बसें भनेड़ा बस स्टापेज पर नहीं रोक कर फ्लाईओवर से होकर सीधे निकल लेते हैं।
इससे ग्राम भनेड़ा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों, विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस पकड़ने के लिए यात्रियों को फ्लाईओवर अथवा अन्य स्थानों तक जाने को बाध्य होना पड़ता है। इलाके के यात्रियों ने इसकी शिकातय परिवहन निगम से की थी।
नजीबाबाद डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सत्यम सिसौदिया ने बताया कि दिल्ली-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने वाले नजीबाबाद डिपो के प्रत्येक चालक-परिचालक को बसों का संचालन भनेड़ा के निर्धारित रोडवेज बस स्टापेज से करना सुनिश्चित किया गया है। यदि किसी बस के निर्धारित स्टापेज पर नहीं रुकने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित चालक-परिचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और इसकी जिम्मेदारी संबंधित की होगी।
यह भी पढ़ें- त्योहारों पर रेलवे चलाएगा दो स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन; UP, पंजाब, हरियाणा और बिहार के कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
केंद्र प्रभारी एवं समयपाल को आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सहायक यातायात निरीक्षक को निर्धारित स्टापेज पर बस न रोकने वाले चालक-परिचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।+
यह भी पढ़ें- MP के पूर्व मुख्यमंत्री की जमीन हड़पने के साजिशकर्ता की तलाश, UP पुलिस खंगाल रही जमीन के रिकाॅर्ड
यह भी पढ़ें- कहां तक बहे, कितने बड़े हुए? UP में घड़ियालों का सच जानने गंगा में उतरेंगी वन विभाग और WWF की टीमें
